Showing posts with label आज का इतिहास. Show all posts
Showing posts with label आज का इतिहास. Show all posts

Saturday, 3 December 2016

आज का इतिहास 03 दिसंबर (देश-विदेश)



आज ही के दिन यानि 03 दिसंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
1469 – इटली के विख्यात राजनेता और इतिहासकार निकोलो मैक्यावेले का फ़लोरेन्स नगर में जन्म हुआ।
1790 – लार्ड कार्नवालिस ने आपराधिक मामलों में न्याय की ताकत मुशिर्दाबाद के नवाब से छीन कर अपने हाथ में कर ली और सदर निजामत अदालत को कोलकाता स्थानंतरित कर दिया गया।

1828 – एंड्रयू जैक्सन अमेरिका के सातवें राष्ट्रपति चुने गए।
1829 – वायसराय लॉर्ड विलियम बैंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी।
1882 – प्रसिद्ध कलाकार नंदलाल बोस का जन्म हुआ।
1884 – भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद का जन्म बिहार के जीरादेई में हुआ।
1889 – स्वतंत्रता आंदोलन में सबसे कम उम्र में फांसी पर चढ़ने वाले क्रांतिकारी खुदीराम बोस का जन्म हुआ।
1910 – फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री जॉर्जेज क्लाउड द्वारा विकसित विश्व के पहले नियोन लैम्प का पहली बार पेरिस के मोटर शो में प्रदर्शन किया।

1912 – तुर्की, बुल्गारिया, सबिर्या, यूनान और मोंटेगरो ने युद्धविराम समझौता किया।
1937 – भारतीय भाषाविद विनोद बिहारी वर्मा का जन्म हुआ।
1948 – पूर्वी चीन सागर में चीनी शरणार्थी जहाज को ले जा रहे जहाज कियांग्या में विस्फोट होने से 1,100 लोगों की मौत हुई।
1967 – इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो नजरबंद किये गए।
1970 – लार्ड कार्नवालिस ने आपराधिक मामलों में न्याय की ताकत मुर्शिदाबाद के नवाब से छीनकर अपने हाथ में कर ली और सदर निजामत अदालत को कोलकाता स्थानांतरित कर दिया।
1971 – भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद देश में आपातकाल लागू हुआ।

1976 – दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेट कीपर मार्क बाउचर का जन्म हुआ। उन्होंने 147 टेस्ट मैच में 5515 रन बनाए। विकेट के पीछे 525 कैच लपके तथा 23 स्टंप्स किए। 1979 – हॉकी के जादूगर ध्यान चंद का निधन हुआ। 1984 – भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से विषैली गैस लीक होने से कम से कम 3000 लोग मारे गए और कई हजार व्यक्ति शारीरिक विकृति के शिकार हो गए। 1989 – रूस के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाच्योव और अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने शीत युद्ध खत्म होने की घोषणा की। 2004 – भारत और पाकिस्तान 40 वर्षो के बाद मुनाबाव और खोखरापार के बीच रेल संपर्क फिर से बहाल करने के लिए सहमत हुए। 2011 – फिल्म अभिनेता देव आनंद का निधन हुआ। 

Friday, 2 September 2016

आज का इतिहास 2 स‌ितंबर (देश-विदेश)



आज ही के दिन यानि 2 स‌ितंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
1573 – अकबर ने अहमदाबाद के पास निर्णायक जंग जीती और गुजरात पर कब्जा कर लिया।
1666 – लंदन में भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत हुयी और दस हजार इमारतें नष्ट हो गयी।
1715 – फ्रांस के राजा लुई चौदहवें की मौत हुई, उन्होंने कुल 72 साल तक शासन किया।
1775 – पहले अमेरिकी युद्ध पोत ‘हाना’ का जनरल जॉर्ज वाशिंगटन ने जलावतरण किया गया।
1789 – अमेरिका में राजस्व विभाग बनाया गया।
1798 – अंग्रेजो ने हैदराबाद के निजाम के साथ समझौता किया।
1801 – ब्रिटेन और उसमानी शासन की सेनाओं के निरंतर आक्रमण के बाद फ़्रांस की सेना पराजित हुई और उसे मिस्र से निकलना पड़ा।
1806 – भूस्खलन के कारण स्विटजरलैंड का एक पूरा शहर बर्बाद हो गया।
1867 – नीदरलैंड के हारलेम नेथ में पहला गर्ल्स स्कूल खोला गया।
1898 – स्पेन अमेरिका युद्ध में पहली बार ऑटोमेटिक मशीन गन का इस्तेमाल किया गया।
1903 – अमेरिका में पहली हर्ली डेविसन बाइक का व्यावसायिक तौर पर निर्माण किया गया।
1926 – इटली और यमन में हुए समझौते के तहत लाल सागर तट पर इटली का वर्चस्व कायम हुआ।
1930 – ‘क्वेश्चन मार्क’ नामक विमान ने यूरोप से अमेरिका के लिए बिना कहीं रुके पहली बार उड़ान भरी।
1945 – हो ची मिन्ह ने वियतनाम को स्वतंत्र घोषित किया।
– जापान द्वारा हार स्वीकार कर लिए जाने के बाद छह साल तक चला दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हुआ।
1946 – पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अविभाजित भारत की अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
1956 – हैदराबाद से सौ किलोमीटर दूर जडचेराला और महबूब नगर के बीच पुल ढ़हने से 125 लोगों की मौत हुई।
1962 – सोवियत संघ क्यूबा को हथियार देने पर राजी हुआ।
1969 – अमेरिका के न्यूयॉर्क में पैसे निकालने वाली मशीन ऑटोमैटिक टेलर मशीन (एटीएम) को पहली बार दुनिया के सामने सामने पेश किया गया।
1970 – राष्ट्रपति वीवी गिरि ने कन्याकुमारी में विवेकानंद स्मारक का उद्घाटन किया।
1990 – काला सागर में सोवियत यात्री जहाज के डूबने से 79 यात्री मारे गए, सैकड़ो लापता हुए।
1991 – अमेरिका ने औपचारिक रूप से लिथुआनिया, लातीविया और एस्टोनिया की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
1996 – मुस्लिम विद्रोहियों और फिलीपींस सरकार ने 26 वर्षों से जारी विद्रोह को समाप्त करने के एक समझौते पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए। इस दौरान एक लाख 20 हजार से अधिक लोग मारे गये थे।
2005 – अमेरिका में आए कैटरीना तूफान ने भारी तबाही मचाई।
2009 – आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता वाई.एस.राजशेखर रेड्डी का निधन हुआ।

Wednesday, 31 August 2016

आज का इतिहास 31 अगस्त (देश-विदेश)



आज ही के दिन यानि 31 अगस्त को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
1422 – हेनरी षष्ठम महज नौ महीने की उम्र में ब्रिटेन के राजा घोषित किए गए।
1881 – अमेरिका में पहली बार टेनिस चैंपियनशिप खेला गया।
1887 – काइनेटोस्कोप का थॉमस एडीसन द्वारा पेटेंट कराया गया। इस उपकरण का इस्तेमाल फिल्मों के निर्माण के लिए किया गया था।
1919 – अमेरिकन कम्युनिस्ट पार्टी का गठन हुआ।
– प्रसिद्ध कवयित्री, उपन्यासकार और निबंधकार अमृता प्रीतम का जन्म हुआ।
1920 – बेल्जियम ने अपने नागरिकों के लिए वृद्धा पेंशन की शुरुआत की।
– अमेरिकी शहर डेट्रायट में रेडियो पर पहली बार समाचार प्रसारित किया गया।
1944 – वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज क्लाइव लॉयड का जन्म हुआ। इन्होंने अपने करियर में 110 टेस्ट में 7515 रन और 87 वनडे मैचों में 1977 रन बनाए।
1947 – हंगरी में सत्ता पर कम्युनिस्टों का अधिकार हो गया।
1955 – टेक्सास के लुफकिन में पहला माइक्रोवेव आधारित टीवी स्टेशन की स्थापना की गई।
1956 – भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने राज्य पुनर्गठन विधेयक को मंजूरी दी।
1957 – फेडरेशन ऑफ मलाया वर्तमान में मलेशिया को ब्रिटेन से आजादी मिली।
1959 – अमेरिकी बेसबॉल खिलाड़ी सैंडी कुफैक्स ने एक नेशनल लीग रिकॉर्ड बनाया।
1962 – कैरेबियाई देश टोबैगो एवं त्रिनिदाद ब्रिटेन से स्वतंत्र हुए।
1964 – कैलिफोर्निया आधिकारिक रूप से अमेरिका का सबसे अधिक जनसंख्या वाला प्रांत बना।
1968 – भारत में टू-स्टेज राउंडिंग रॉकेट रोहिणी-एमएसवी 1 का सफल प्रक्षेपण किया गया।
1978 – प्रसिद्ध संघर्षकर्ता और विद्वान इमाम मूसा सद्र लीबिया की अपनी यात्रा के दौरान रहस्यमयी ढंग से लापता हो गये।
1983 – भारत के उपग्रह इनसेट-1 बी को अमेरिका के अंतरिक्ष शटल चैलेंजर से प्रसारित किया गया।
1990 – पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने राजनीतिक और कानूनी व्यवस्था के तालमेल के लिए एक संधि पर हस्ताक्षर किए।
1991 – उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान ने सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की। वे अलग होनेवाले नौवें और 10वें गणराज्य थे।
1993 – रूस ने लिथुआनिया से अपने आखिरी सैनिकों को वापस बुलाया।
1994 – विश्व चेस चैंपियन गैरी कासपोरोव को पेंटियम कंप्यूटर ने शतरंज में मात दी।
– आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने ब्रिटेन को उत्तरी आयरलैंड से हटाने के लिए 25 साल के लंबे सशस्त्र संघर्ष के बाद युद्ध विराम की घोषणा की थी।
1996 – इराक के पूर्व तानाशाह सद्दाम की सेना ने इराक़ के स्वायत्तता प्राप्त इलाक़े कुर्दिस्तान की राजधानी अरबिल पर चढ़ाई कर दी।
1997 – ब्रिटेन की राजकुमारी डायना और उनके प्रेमी डोडी अल-फायद पेरिस में एक कार दुर्घटना में मारे गए। उनकी कार एक फुटपाथ से जा टकराई थी। उस समय डायना की उम्र सिर्फ 36 साल थी।
1998 – उत्तरी कोरिया ने जापान पर बैलिस्टिक मिसाइल दागा।
2005 – ईराक की राजधानी बगदाद में अल-आईम्माह पुल पर मची भगदड़ में 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।
2010 – इराक़ में 2003 से जारी अमरीकी सैन्य अतिक्रमण आधिकारिक रूप से समाप्त कर दिया गया।
 

Sunday, 21 August 2016

आज का इतिहास 21 अगस्त (देश-विदेश)



आज ही के दिन यानि 21 अगस्त को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
1689 – स्कॉटलैंड में डंकल्ड का युद्ध हुआ।
1718 – तुर्की और वेनिस के बीच शांति संधि हुई।
1772 – स्वीडन में गुस्ताव तृतीय ने विद्रोह कर 50 वर्ष पुराने संसद के शासन को समाप्त कर तानाशाही स्थापित की।
1790 – जनरल मीडोस की अगुआई में ब्रिटेन की सेना ने तमिलनाडु के डिंडीगुल पर कब्जा किया।
1842 – तस्मानिया के शहर होबर्ट की स्थापना हुई।
1914 – जर्मनी की सेना ने बेल्जियम के टेमिन्स पर कब्जा किया।
1915 – प्रथम विश्व युद्ध में इटली ने तुर्की के विरूद्ध युद्ध की घोषणा की।
1931 – पंडित विष्णु दिगंबर का निधन हुआ।
1938 – इटली में सार्वजनिक और हाई स्कूलों में यहूदी शिक्षकों के पढ़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया।
1945 – ब्रिटेन के प्रख्यात विद्वान व पूर्वी मामलों के विशेषज्ञ रेनॉल्ड निकोल्सन का निधन हुआ।
1959 – हवाई अमेरिका का 50 राज्य बना।
– ईरान, तुर्की, पाकिस्तान व ब्रिटेन की सम्मिलिति से सिन्टो नामक संगठन की स्थापना हुई।
1963 – बुद्ध मंदिर पैगोड़ा में छापे के विरोध में दक्षिण वियतनाम में मार्शल लॉ की घोषणा हुई।
1965 – रोमानिया में संविधान लागू हुआ।
1968 – चेकोस्लोवाकिया के पराग्वे पर सोवियत संघ के नेतृत्व में हमले की घोषणा स्थानीय रेडियो पर की गई।
1972 – भारत में वन्यजीव संरक्षण कानून पारित हुआ।
1982 – स्विटजर लैंड के राजा सोभूजा द्वितीय का निधन हुआ।
1983 – फिलीपीन्‍स के विपक्षी नेता बेनिग्‍नो अक्‍कीनो की हत्‍या हुई।
1986 – कैमरुन में ज्वालामुखी विस्फोट से निकली जहरीली गैसों से 2000 की मौत हुई।
– दुनिया के सबसे तेज तर्रार धावक यूसैन बोल्ट का जमैका में जन्म हुआ।
1988 – भारत नेपाल सीमा पर आये तीव्र भूकंप से एक हजार लोगों की मौत हुई।
1991 – लातविया ने संयुक्त सोवियत संघ रूस से आजाद हाने की घोषणा की।
1993 – मार्स आब्र्जवर के साथ नासा का सुपर्क टूटा।
2006 – प्रसिद्ध शहनाई वादक उस्‍ताद बिसमिल्‍लाह खान का निधन हुआ।
 

Friday, 12 August 2016

आज का इतिहास 13 अगस्त (देश-विदेश)



आज ही के दिन यानि 13 अगस्त को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
1598 – फ़्रांस के शासक हेनरी चतुर्थ ने नांत का प्रख्यात आदेश जारी किया। इस आदेश के आधार पर प्रोटेस्टेन्ट ईसाईयों को पूर्ण धार्मिक स्वतंत्रता दी गयी।
1642 – डच खगोलशास्त्री क्रिश्चियन ह्यूगेंस ने मंगल के दक्षिणी ध्रुव की चोटी का पता लगाया।
1645 – स्वीडन और डेनमाक ने ब्रह्मसब्ररो शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
1784 – भारत में प्रशासनिक सुधारों के लिए पिट्स इंडिया विधेयक ब्रिटिश संसद में पेश हुआ।
1814 – दासों के व्यापार को समाप्त करने के लिए ब्रिटेन और हालैंड के बीच समझौता हुए।
1892 – अमेरिकी समाचार पत्र 'एफ्रो-अमेरिकन' का बाल्टीमोर से प्रकाशन शुरू हुआ।
1898 – जार्ज डेवी के नेतृत्व में अमेरिकी सेना ने फिलिपींस की राजधानी मनीला पर कब्जा किया।
1899 – प्रख्यात फिल्म निर्माता अल्फ़्रेड हिचकॉक का जन्म हुआ। उनकी पहली फिल्म 1920 ईसवी में प्रदर्शित हुई।
1902 – इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को एक विकेट से हराकर ओवल की प्रसिद्ध जीत दर्ज की।
1913 – इंग्लैंड के हैरी ब्रेअर्ली, शेफील्ड ने स्टेनलेस स्टील का आविष्कार किया।
1914 – फ्रांस ने आस्ट्रिया और हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1918 – दुनिया भर में शानदार कारें बनाने वाली कंपनी बीएमडब्ल्यू एक पब्लिक कंपनी बनी।
1951 – भारत में निर्मित पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर 2 ने पहली उड़ान भरी।
– ब्रिटेन और ईरान के बीच नये तेल संधि पर हस्ताक्षर हुए।
1956 – राष्ट्रीय राजमार्ग लोकसभा में विधेयक पारित हुआ।
1959 – इंग्लैंड के क्रिकेट खिलाड़ी ब्रूश फ्रेंच का जन्म नॉटिंघमशायर में हुआ। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज थे।
1960 – केंद्रीय अफ़्रीक़ा नामक देश फ़्रांस के कब्ज़े से स्वतंत्र हुआ। पहले इसका नाम आबांकीशारी था।
1977 – अंतरिक्ष शटल के पहले ग्लाइड का परीक्षण किया गया।
1981 – अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन आर्थिक क्षतिपूर्ति कर कानून में हस्ताक्षर किए।
1993 – थाईलैंड के नाखोन रचासिमा में होटल ढह जाने से 114 लोग गए।
1994 – अमरीका के साथ एक समझौते के आधार पर उत्तर कोरिया ने अपना परमाणु संयंत्र बंद कर दिया।
2004 – ग्रीस के एथेंस में 28 वां ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।

आज का इतिहास 12 अगस्त (देश-विदेश)



आज ही के दिन यानि 12 अगस्त को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
ईसा पूर्व 33 – मिस्र की रानी क्लियोपेट्रा की 38 साल में मौत हुई। अपनी खूबसूरती और नाक के अलावा क्लियोपेट्रा की अपनी मौत के राज के लिए भी मशहूर हैं।
1549 – फ्रांसीसी सेनाओं ने इंग्लैंड के एंबलटीज पर कब्जा किया।
1602 – बादशाह अकबर के मंत्री अबुल फजल की सलीम मिर्जा जो बाद में बादशाह जहांगीर बना, के कहने पर हत्या हुई।
1665 – अंग्रेजी बेड़े ने डच बेड़े को हराया।
1765 – मुगल शासक ने ईस्ट इंडिया कंपनी को बंगाल, बिहार और उड़ीसा की दीवानी सौंपी। इसे राजनीतिक और संवैधानिक इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना माना जाता है।
1831 – नीदरलैंड और बेल्जियम ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1833 – अमेरिका में शिकागो शहर की स्थापना हुई।
1908 – हेनरी फोर्ड की कार कंपनी ने पहला कार मॉडल बनाया।
1919 – भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई का अहमदाबाद में जन्म हुआ।
1914 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने ऑस्ट्रिया-हंगरी पर हमले की घोषणा की।
1920 – पोलैंड और रूस के बीच वारसॉ लड़ाई शुरू हुई।
1933 – क्यूबा के तानाशाह मचाडो वाई मोरालेस सैन्य तख्तापलट के बाद भागे।
1936 – गोताखोर मार्जोरी गेस्ट्रींग सबसे कम उम्र (13 वर्ष 268 दिन) के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बने।
1940 – हॉलैंड ने कपड़े का वितरण नियंत्रित करना शुरु किया।
1941 – फ्रेंच मार्शल हेनरी पीटेन ने नाजी जर्मनी को पूर्ण समर्थन दिया।
1944 – नेपल्स में चर्चिल और टीटो मिले।
1953 – सोवियत संघ ने पहले हाइड्रोजन बम का गुप्त तरीके से परीक्षण किया।
1955 – जर्मनी के विख्यात उपन्यासकार थॉमस मैन का निधन हुआ। उन्हें उनके द मैजिक माउन्टेन अर्थात जादुई पर्वत उपन्यास से बहुत ख्याति मिली।
1960 – नासा ने अपना पहला सफल संचार उपग्रह ईको-ए प्रक्षेपित किया।
1962 – पहली बार दो लोग अंतरिक्ष में गए।
1972 – इयान और ग्रेग चैपल ने क्रिकेट टेस्ट मैच की एक ही पारी में शतक बनाया।
1976 – लेबनान की राजधानी बैरुत के निकट इस देश के सैनिकों ने तल्ले जातर नामक फिलिस्तीनी शरणार्थी शिविर का परिवेष्टन करने के बाद इसमें भयानक जनसंहार किया।
1978 – चीन और जापान ने वीजिंग में शांति एवं मित्रता के एक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1981 – आईबीएम ने अपना पहला पर्सनल कंप्यूटर पेश किया जिसकी कीमत 16 हजार डॉलर रखी गई थी।
1984 – लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में 23वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
1990 – टाइरेनोसॉरस रेक्स या 'टी रेक्स' का कंकाल शोधकर्ताओं को मिला। इस कंकाल की मदद से वैज्ञानिकों को जीवों के विकास की प्रक्रिया के बारे में कई चीजों का पता चला।
2002 – रुस की परमाणु पनडुब्बी एक धमाके के बाद डूब गयी जिससे उसमें सवार सभी 118 लोग मारे गये।

Tuesday, 9 August 2016

आज का इतिहास 9 अगस्त (देश-विदेश)



आज ही के दिन यानि 9 अगस्त को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
1173 – दुनिया के सात अजूबों में से एक इटली के पीसा की झुकी हुई मीनार का निर्माण शुरू हुआ। इस मीनार का निर्माण पूरा होने में करीब दो शताब्दियां लग गईं।
1329 – पोप जॉन 22वें ने भारत के क्यूलोन में पहले कैथोलिक धर्मप्रदेश की स्थापना की।
1483 – वेटिकन का सिस्टिन चैपल प्रार्थना के लिए खुला।
1831 – अमेरिका में पहली बार स्टीम इंजन ट्रेन चली।
1842 – वेबस्टर एशबर्टन संधि के तहत अमेरिका और कनाडा की सीमा निर्धारित की गई।
1892 – थॉमस अल्वा एडिसन ने टू-वे टेलिग्राफ का पेटेंट कराया।
1910 – अल्वा फिशर ने बिजली से चलने वाली वाशिंग मशीन का पेटेंट हासिल किया।
1925 – क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में 10 लोगों ने गार्ड के डिब्बे में लोहे की तिज़ोरी को तोड़कर चार हज़ार रुपये लेकर फरार हो गए। यह घटना काकोरी षड्यंत्र के नाम से प्रसिद्ध है।
1938 – ऑस्ट्रेलिया के महान टेनिस खिलाड़ी रोड लेवर का जन्म क्वींसलैंड में हुआ।
1942 – मुंबई में भारत छोड़ो आंदोलन के साथ 'करो या मरो' का नारा देने के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 50 समर्थकों के साथ गिरफ्तार किए गए।
1942 – स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने मलाया (अब मलेशिया) में जापान की मदद से इंडियन नेशनल आर्मी की स्थापाना की।
45 – अमेरिका ने फैट नाम का दूसरा परमाणु बम जापान के नागासाकी शहर पर गिराया।
1962 – जर्मनी के शायर और लेखक नोबेल पुरुस्कार हरमैन हीसे का निधन हुआ।
1965 ​– सिंगापुर मलेशियाई संघ से अलग होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना।
1974 – वॉटरगेट कांड का खुलासा होने पर अमे​रिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निस्कन ने त्यागपत्र दिया, उप राष्ट्रपति जेरल्ड फोर्ड को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई गई।
1975 – तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू का जन्म हुआ।

Wednesday, 3 August 2016

आज का इतिहास 3 अगस्त (देश-विदेश)



आज ही के दिन यान 3 अगस्त को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
1492 – ​इटली के नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस तीन जहाजों के साथ स्पेन से भारत की खोज पर रवाना हुआ।
1645 – अल्लेरशेइम के युद्ध में फ्रांस ने बावेरिया को हराया।
1678 – राबर्ट लासैले ने अमेरिका में पहले जहाज का निर्माण किया।
1860 – न्यूजीलैंड में दूसरा माओरी युद्ध शुरू हुआ।
1886 – आधुनिक हिन्दी कविता के पहले कवि, लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता मैथिलीशरण गुप्त का झांसी के पास चिरगांव गांव में जन्म हुआ।
1900 – फर्स्ट वन टायर एंड रबर कंपनी की स्थापना हुई।
1914 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
– पहला समुद्री जहाज पनामा नहर से गुजरा।
1916 – बैजू बावरा, मुगले आजम, मदर इंडिया जैसी कामयाब फिल्मों के गीतकार शकील बदायूंनी का जन्म उत्तर प्रदेश के बदायूं शहर में हुआ।
1923 – अमेरिकी राष्ट्रपति हार्डिंग के अचानक निधन के बाद कैल्विन कूलिज ने अमेरिका के 30वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
1933 – मिकी माउस वॉच पहली बार पेश की गई।
1934 – एडोल्फ हिटलर ने चांसलर और राष्ट्रपति के पद का विलय कर खुद को नेता घोषित किया।
1957 – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुत्र और प्रसिद्ध पत्रकार देवदास गांधी निधन हुआ।
– अब्दुल रहमान को मलेशिया का नया नेता चुना गया था जिनके नेतृत्व में मलेशिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1960 – पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।
1968 – फ्रांस ने मुरुओरा द्वीप पर परमाणु परीक्षण किया।
1979 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1981 – फ्रांस ने प्रशांत महासागर में परमाणु परीक्षण किया।
1984 – अमेरिकी तैराक और ओलंपिक विजेता रियान लोक्टे का जन्म हुआ।
1985 – बाबा आम्टे को जनसेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।
1998 – मुंबई के बांद्रा में इमारत ढहने से 35 व्यक्तियों की मौत हुई।
2003 – अमेरिका के एंग्लिन चर्च ने एक समलैंगिक को बिशप नियुक्त करने को मंजूदी दी।
2004 – अमेरिका में 2001 में आतंकवादी हमले के बाद बंद किए गए स्टैच्यू आफ लिबर्टी को जनता के लिये दोबारा खोला गया।
2008 – रूस के प्रसिद्ध इतिहासकार और लेखक एलेक्ज़ेन्डर सोलज़नीस्तीन (Alexander Solzhenitsyn) का निधन हुआ।

Thursday, 28 July 2016

आज का इतिहास 28 जुलाई (देश-विदेश)



आज ही के दिन यानि 28 जुलाई को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
1586 – इंगलैंड से वापस लौटने पर सर थामस हेरिओट ने यूरोप को आलू से अवगत कराया।
1741 – कैप्टन बेरिंग ने माउंट सैंट एलियास, अलास्का की खोज की।
1742 – प्रशिया और अस्ट्रिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1794 – फ़्रांस में मैक्सीमिलियन रोबेस्पियर और उसके साथियों को मृत्युदंड दिए जाने के बाद भय और आतंक का काल समाप्त हुआ।
1821 – पेरू ने स्पेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1858 – भारतीय प्रशासनिक सेवा के सर विलियम जेम्स हर्शल द्वारा इजाद किये गये पहचान के तौर पर अंगूठे के निशान का पहली बार प्रयोग।
1866 – अमेरिका में पैमाइश के लिए मीट्रिक प्रणाली के इस्तेमाल को कानूनी मान्यता दी गई।
1878 – बर्लिन सम्मेलन के समापन पर रुस जर्मनी, फ़्रांस, ब्रिटेन और ऑस्ट्रिया के बीच बर्लिन समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1914 – आस्ट्रिया-हंगरी ने सर्बिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। यहां से प्रथम विश्वयुद्ध की शुरूआत हुई।
1917 – न्यूयॉर्क में 10,000 से ज्यादा अफ्रीकी मूल के अमेरिकी नागरिकों ने श्वेत समाज का जुल्म और बर्बरता के खिलाफ मौन जुलूस निकाला।
1925 – हेपेटाइटिस का टीका खोजने वाले बारुक ब्लमर्ग का जन्म हुआ।
1936 – वेस्टइंडीज के महान आॅलराउंडर सर गारफील्ड गैरी सोबर्स का जन्म हुआ। इन्होंने अपने करियर में 93 टेस्ट मैचों में 8032 रन बनाए और 235 विकेट लिए।
1943 – इटली के फासीवादी तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी ने त्यागपत्र दिया।
1951 – वॉल्ट डिज्नी की फिल्म एलिस इन वंडरलैंड जारी हुई।
1957 – जापान के इशहाया में भारी बारिश की वजह से 992 लोगों की मौत हुई।
1959 – ग्रेट ब्रिटेन में डाक कोड का प्रयोग शुरु हुआ।
1964 – चंद्रमा की तरफ रेंजर 7 का प्रक्षेपण हुआ, जिसने 4308 तस्वीरें भेजी।
1978 – सोवियत संघ ने पूर्वोत्तर कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1979 – चौधरी चरण सिंह भारत के पांचवें प्रधानमंत्री बने।
1983 – नासा ने वाणिज्यिक संचार उपग्रह टेल्सटार-3ए का प्रक्षेपण किया।
1995 – वियतनाम आसियान का सदस्य बना।
1997 – ग्वाटेमाला बर्न कन्वेंशन कॉपीराइट संधि का सदस्य बना।
2005 – सौरमंडल के दसवें ग्रह की खोज करने का दावा हुआ।
 -

Tuesday, 26 July 2016

आधुनिक विश्व का इतिहास - सामान्य ज्ञान


आधुनिक विश्व इतिहास (World History) सामान्य ज्ञान से संबंधित महत्वूपर्ण तथ्यों का संग्रह यहां दिया जा रहा है। यह तथ्य आपको न सिर्फ मुख्य परीक्षाओं जैसे आईएएस, पीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे आदि के साथ ही सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में समान रूप से उपयोगी सिद्ध होगा।

1.सात सप्ताह का युद्ध अथवा ऑस्ट्रिया-पर्शिया युद्ध कब हुआ– 1866 में
2. किसे ‘इटालियन गद्य का जनक’ कहा जाता है? – बोकैशियो को 
3. आधुनिक फ्रांस का जनक किसे कहा जाता है– चार्ल्स डे गॉल 
4. अमेरिका का प्रथम राष्ट्रपति कौन था? – जॉर्ज वाशिंगटन 
5. विक्रम संवत का शुभारंभ कब हुआ– 57 ई.
6. नेपालियन का जन्म कब और कहाँ हुआ था? – 15 अगस्त, 1769 ई. को कोर्सिका द्वीप की राजधानी अजासियो में 
7. दिल्ली के किस सुल्तान ने स्वंय को दूसरा सिकन्दर (सिकन्दर-इ-सानी) कहा? – अलाउद्दीन खिलजी
8. ‘समाजवाद’ शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया? – रॉबर्ट ओवन ने 
9. कादंबरी के लेखक कौन हैं– बाणभट्
10. ‘फेबियन सोशलिज्म’ का नेतृत्व किसने किया? – जॉर्ज बर्नाड् शॉ 
11. गुप्त राजवंश के किस शासक ने हूणों के आक्रमण को रोका– स्कंदगुप्त ने
12. प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति कब हुई? – 11 नवम्बर, 1918 ई. को 
13. द्वितीय विश्व युद्ध कब शुरू हुआ– 1 सितंबर, 1939 ई. 
14. डॉ. सनयात सेन की मृत्यु के बाद किसने कुओमिनतांग पार्टी का नेतृत्व संभाला? – च्यांग काई शेक ने 
15. किस पुस्तक का 15 भारतीय भाषाओं और 40 विदेशी भाषाओं में अनुवाद किया जा चुका है– पंचतंत्र16. ‘रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी’ का संस्थापक कौन था? – मुस्तफा कमाल पाशा 
17. हर्षवर्धन अपनी धार्मिक सभा कहाँ किया करता था– प्रयाग में
18. हिटलर की विस्तारवादी नीति का पहला शिकार कौन हुआ? – आस्ट्रिया 
19. हिटलर का जन्म कब व कहाँ हुआ था– 20 अप्रैल, 1889 ई., ब्राउनाउ में
20. अमेरिका ने दूसरा परमाणु बम कहाँ गिराया? – नागाशाकी पर 
21. जर्मनी में आर्थिक राष्ट्रवाद का पिता किसे माना जाता है– फ्रेडरिक लिस्ट को
22. किसे ‘मानववाद का संस्थापक’ माना जाता है? – पेट्रॉक को 
23. सांस्कृतिक राष्ट्रीयता का जनक किसे कहा जाता है– हर्डर को 
24. किस संग्राम के दौरान अमेरिका वासियों का नारा ‘प्रतिनिधित्व नहीं तो कर नहीं’ था? – अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 
25.‘नाट्यशास्त्र’ की रचना किसने की– भरतमुनि
26. ‘आधुनिक फ्रांस का निर्माता’ किसे कहा जाता है? – नेपोलियन बोनापार्ट को 
27. अनेकतावाद (Anekatavad) किस धर्म के सिद्धान्त तथा मनोविज्ञान (Theory and Philosophy) का मुख्य केन्द्र है? – जैनधर्म
2
8. ‘एक जार, एक चर्च और एक रूस’ का नारा किसने दिया था? – जार निकोलस द्वितीय ने 
29. देवनागरी लिपि का प्राचीनतम रूप क्या है– ब्राह्य लिपि
30. ‘फ्रांसीसी साम्यवाद का जनक’ किसे माना जाता है? – सेंट साइमन को 
31. गुप्त राजवंश किसके लिए प्रसिद्ध था– कला एवं स्थापत्य के लिए
32. पेरिस शांति सम्मेलन कब हुआ? – 18 जून, 1919 ई. को 
33. द्वितीय विश्व युद्ध कब समाप्त हुआ– 2 सितंबर, 1945 ई.
34. चीनी साम्यवादी गणतंत्र का प्रथम अध्यक्ष कौन था? – माओत्से तुंग 
35. न्यूमिसमेटिक्स क्या है– सिक्कों व धातुओं का अध्ययन
36. ‘इस्ताम्बुल’ का पुराना नाम क्या था? – कुस्तुनतुनिया 
37. हर्षवर्धन की राजधानी थानेश्वर वर्तमान में कहाँ स्थित है– हरियाणा में
38. हिटलर ने कब आत्महत्या कर ली? – 30 अप्रैल, 1945 को 
39. नेशनल सोशलिस्ट जर्मन वर्कर्स पार्टी का गठन कब व किसने किया– 1920 ई., हिटलर ने
40. द्वितीय विश्व युद्ध कब से कब तक चला? – 1 सितम्बर, 1939 से 2 सितम्बर, 1945 तक 41. हिटलर ने आत्महत्या कब की– 30 अप्रैल, 1945 ई.
42. पुनर्जागरण काल का सर्वश्रेष्ठ निबंधकार कौन था? – फ्रांसिस बेकन 
43.‘खुले द्वार की नीति’ का जनक किसे माना जाता है– जॉन हे
44. अमेरिका को पूर्ण स्वतंत्रता कब मिली? – 4 जुलाई, 1776 ई. को 
45.‘हितोपदेश’ की रचना किसने की– नारायण पंडित
46. किस तिथि को फ्रांस में राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है? – 14 जुलाई को 
47. स्टेट्स जनरल के अधिवेशन का शुभारम्भ कब हुआ– 5 मई, 1789 में 
48. ‘कम्युनिस्ट मैनीफेस्टो’ की रचना किसने की? – कार्ल मार्क्स ने 
49. आधुनिक मानव के हाल का पूर्वज कौन है– क्रोमैगनन मनुष्य50. ‘गुलाबों का युद्ध’ किस देश में हुआ? – इंग्लैंड में 

आज का इतिहास 26 जुलाई (देश-विदेश)



आज ही के दिन यानि 26 जुलाई को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
1686 – फ़्रांसीसी लेखक और कवि पियर कोर्नी का 78 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1788 – न्यूयॉर्क अमेरिका का 11वां राज्य बना।
1826 – लिथुआनिया की हिंसा में कई यहूदी मरे।
1844 – भारत के प्रमुख शिक्षाविद् गुरुदास बनर्जी का जन्म हुआ।
1856 – आयरलैंड के आलोचक और प्रसिद्ध लेखक जॉर्ज बरनार्ड शॉ का जन्म हुआ।
1874 – महाराष्ट्र के प्रसिद्ध समाज सुधारक और दलितों के हितेषी छत्रपति साहू महाराज का जन्म हुआ।
1876 – कलकत्ता में इंडियन एसोसिएशन की स्थापना हुई।
1945 – विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
1951 – नीदरलैंड ने जर्मनी के साथ युद्ध खत्म किया।
1953 – कम्युनिस्ट क्रांतिकारी फिदेल कास्त्रो के नेतृत्व में क्यूबा में सफल क्रांति की शुरुआत हुई।
1956 – मिस्त्र ने स्वेज नहर का राष्ट्रीयकरण किया।
1965 – मालदीव ब्रिटेन के अधीनता से स्वतंत्र हुआ।
1974 – फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया।
1993 – दक्षिण कोरिया में बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें 66 यात्री मारे गए।
1994 – तुर्की की वायु सेना ने इराक के कुर्द में हवाई हमले किये, जिसमें 70 लोगों की मौत हुई।
1998 – एटीएंडटी और ब्रिटिश दूरसंचार कंपनी पीएलसी ने संयुक्त उपक्रम बनाने की घोषणा की।
2002 – प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य निशानेबाज़ी चैम्पियनशिप प्रारम्भ हुई।
2005 – नासा के अंतरिक्ष यान डिस्कवरी का प्रक्षेपण किया।
2007 – पाकिस्तान ने परमाणु शक्ति सम्पन्न क्रूज मिसाइल बाबर हत्फ़-7 का सफल परीक्षण किया।
2008 – गुजरात के अहमदाबाद शहर में 21 धमाके हुए। इस हादसे में 56 लोग मारे गए और 200 से ज्यादा जख्मी हुए।
– यूरोपीय वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के बाहर एक और नये ग्रह की खोज की।
2009 – भारत न्यूक्लियर सबमरिन लॉन्च करने वाला छठवां देश बना।
2012 – सीरिया में हुई हिंसा में एक दिन में करीब 200 लोग मारे गए।
2013 – पाकिस्तान के पराचिनार में बम विस्फोट हुआ, जिसमें 57 मारे गए।
 

Sunday, 24 July 2016

आज का इतिहास 25 जुलाई (देश-विदेश)



आज ही के दिन यानि 25 जुलाई को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
1689 – फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1813 – भारत में पहली बार नौका दौड़ प्रतियोगिता कलकत्ता (अब कोलकाता) में आयोजित हुई।
1814 – नियाग्रा फॉल्स के युद्ध में अमेरिका ने ब्रिटेन को मात दी।
1837 – लंदन में यूस्टन और कैमडेन शहर के बीच पहली व्यावसायिक इलेक्ट्रिक टेलिग्राफ सेवा का विलियम कूक और चार्ल्स वीटस्टोन द्वारा सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया गया।
1854 – वाल्टर हंट को पहले पेपर शर्ट कॉलर का अमेरिकी पेटेंट हासिल हुआ।
1894 – चीन के तट पर जापान के आक्रमण के साथ ही दोनों देशों के बीच युद्ध आरंभ हुआ।
1938 – फ़िलिस्तीन की एक मंडी में दो बम विस्फोटों में 62 असैनिक मारे गये और लगभग 100 अन्य घायल हो गये।
1963 – अमेरिका, रूस और ब्रिटेन ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किए।
1973 – सोवियत संघ ने अंतरिक्ष यान मार्स 5 का प्रक्षेपण किया।
1977 – नीलम संजीव रेड्डी देश के छठे राष्ट्रपति बने।
1978 – दुनिया की पहली आइवीएफ शिशु लुइस ब्राउन का जन्म इंग्लैंड के ओल्महैम शहर में हुआ।
1982 – जैल सिंह देश के 7वें राष्ट्रपति बने।
1987 – रंगास्वामी वेंकटरमण आठवें राष्ट्रपति बने।
1992 – एस. डी. शर्मा देश के नौवें राष्ट्रपति बने।
1993 – जायोनी शासन के सैनिकों ने दोबारा दक्षिणी लेबनान पर जल थल और वायु आक्रमण किया।
1994 – जॉर्डन और इजरायल के बीच 46वर्षों से चल रहा युद्ध समाप्त हुआ।
1997 – के. आर. नारायणन देश के 10वें राष्ट्रपति बने।
2000 – एयर फ्रांस का कॉनकॉर्ड विमान उड़ान भरने के दो मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें 113 लोगों की मौत हुई।
2007 – देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने शपथ ली।
 

आज का इतिहास 24 जुलाई (देश-विदेश)



आज ही के दिन यानि 24 जुलाई को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
1758 – अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन उत्तरी अमेरिका की पहली असेंबली वर्जीनिया हाउस ऑफ बर्जेसेज में शामिल हुए।
1793 – फ्रांस ने कॉपीराइट कानून बनाया।
1802 – फ्रांसीसी लेखक एलेक्जेन्डर डयूमा का जन्म हुआ। वह ड्रामा लिखने में बहुत दक्ष थे।
1823 – चिली में दास प्रथा को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया गया।
1870 – अमेरिका में पहली अंतरदेशीय रेल सेवा की शुरुआत हुई।
1911 – भारत के प्रसिद्ध बाँसुरीवादक पन्नालाल घोष का जन्म हुआ।
1924 – उर्दू के सुप्रसिद्ध शायर एवं कवि नाजिश प्रतापगढ़ी का जन्म हुआ।
1932 – रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान की स्थापना की गई।
1935 – ब्रिटेन में पहला बधाई टेलीग्राम भेजा गया।
1937 – प्रसिद्ध अभिनेता मनोज कुमार का जन्म हुआ।
1938 – इंस्टेट कॉफी की खोज हुई।
1941 – उत्तर यूरोपीय देश लिथुनिया में सम्पूर्ण यहूदी आबादी की नाजियों ने हत्या की।
1944 – 300 लड़ाकू विमानों ने जर्मनी पर बम गिराए।
1945 – भारतीय उद्योग जगत की जानी मानी हस्ती अजीम प्रेमजी का जन्म हुआ।
1947 – पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज जहीर अब्बास का जन्म हुआ। इन्होंने 78 टेस्ट में, 5,062 रन और 62 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों में 2,572 रन बनाये।
1969 – अपोलो 11 अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर लौटा।
1982 – जापान के नागासाकी में भारी बारिश से पुल ढहने से 299 लोगों की मौत हुई।
1989 – भारत में लोकसभा में 73 विपक्षी सदस्यों ने बोफर्स तोप के मुद्दे पर सदन से इस्तीफा दे दिया और जिसे स्वीकार कर लिया गया।
1991 – तत्कालीन वित्त मंत्री मनमोहन सिंह ने संसद में बजट पेश किया जिसने भारत के लिए आर्थिक उदारीकरण के रास्ते खोल दिये।
1994 – असम के बसबारी में बोडो उग्रवादियों ने 37 मुस्लिमों की हत्या की।
1999 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान कोलंबिया का सफल प्रक्षेपण हुआ।
2000 – एस. विजयलक्ष्मी शतरंज की पहली महिला ग्रैंडमास्टर बनीं।
2008 – फ़्रांस के ट्रिकेस्टिन परमाणु संयंत्र में हुए रिसाव से लगभग 100 व्यक्ति प्रभावित हुए।
 -

Saturday, 23 July 2016

आज का इतिहास 23 जुलाई (देश-विदेश)



आज ही के दिन यानि 23 जुलाई को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है– 
1540 – तुर्की ने जानोस सिगीसमंद जपोलयाइ को हंगरी के राजा के रूप में मान्यता दी।
1555 – हुमायूं ने सरहिंद में सिकंदर सूरी पर विजय प्राप्त करने के बाद दिल्ली में प्रवेश किया।
1798 – नेपोलियन ने मिस्र के अलेक्जेंड्रिया पर कब्जा किया।
1829 – अमेरिका के विलियम ऑस्टिन बर्ट ने टाइपोग्राफ का पेटेंट कराया था, जिसने टाइपराइटर की नींव रखी।
1856 – गणितज्ञ, दार्शनिक और महान स्वतन्त्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक का जन्म हुआ।
1877 – अमेरिका के हवाई प्रांत में पहली टेलीफोन और टेलीग्राफ लाइन का काम पूरा हुआ।
1903 – फोर्ड मोटर कंपनी ने अपनी पहली कार बेची।
1906 – हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी के संस्थापक महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का जन्म हुआ।
1920 – ब्रिटेन के कब्जे वाले पूर्वी अफ्रीका का नाम केन्या रखा गया और इसे ब्रिटिश उपनिवेश बना दिया गया।
1927 – बंबई में नियमित रुप से रेडियो प्रसारण शुरू हुआ।
1929 – फांसीवादी सरकार ने इटली में विदेशी शब्दों पर पाबंदी लगाई।
1932 – भारतीय अभिनेता और फ़िल्म निर्देशक महमूद निधन हुआ।
1953 – इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर ग्राहम गूच का जन्म हुआ। इन्होंने अपने करियर में 118 टेस्ट में 8,900 रन और 125 वनडे मैचों में, 4,290 रन बनाए।
1974 – ग्रीस में सैन्य शासन ख़त्म होने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री कौन्सटैनटिन कारमनालिस को दोबारा सत्ता संभालने का न्यौता दिया गया।
1983 – तमिल टाइगर्स के नाम से विख्यात एलटीटीई विद्रोहियों और श्रीलंका सरकार के बीच पहला युद्ध शुरू हुआ।
1984 – वनेसा विलियम्स 'मिस अमेरिका' के इतिहास में अपना खिताब छोड़ने वाली पहली महिला बनी। एक नग्न तस्वीर के कारण उन्हें खिताब छोड़ने को मजबूर किया गया।
1998 – संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने सात भारतीय वैज्ञानिकों को देश छोड़ने के लिए आदेश दिया।
1999 – मोरक्को के राजा हसन द्वितीय का निधन हुआ।
2001 – मेघावती सुकर्णोपूत्री इंडोनेशिया की राष्ट्रपति बनीं।
2004 – हिन्दी फिल्मों के कामेडी के बादशाह महमूद अली का निधन हुआ।
2005 – मिस्र के शर्म अल-शेख़ और नामा बे के कुछ होटलों में बम विस्फोटों से लगभग 100 लोग मारे गये।
2007 – अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति मुहम्मद जहीरशाह का निधन।
2011 – नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में बम विस्फोट और शहर के बाहर गोलीबारी की घटनाओं में 92 लोगों की मौत।
2012 – स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेविका लक्ष्मी सहगल निधन हुआ।
2014 – ट्रांस एशिया एयरवेज विमान के ताइवान में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 44 लोगों की मौत और 222 घायल हुए।
 

Friday, 22 July 2016

आज का इतिहास 22 जुलाई (देश-विदेश)



आज ही के दिन यानि 22 जुलाई को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
648 – यूक्रेन में खमेलनत्सकी विद्रोह के दौरान चमीलनीक हत्याकांड में 10,000 यहूदियों की हत्या की गई।
1678 – छत्रपति शिवाजी महाराज ने वेल्लोर का किला जीता।
1702 – ईस्ट इंडिया कंपनी ओल्ड और न्यू ने मिलकर एक कंपनी इंडिया यूनाइटेड कंपनी आॅफ ट्रेडिेग का गठन किया।
1775 – जॉर्ज वॉशिंगटन ने अमेरिकी सेना की कमान संभाली। जार्ज वाशिंगटन अमेरिका के पहले राष्ट्रपति थे।
1918 – भारत के पहले प्रवीण पायलट इन्द्रलाल राय प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान लंदन में जर्मनी के साथ हवाई लड़ाई में मारे गए।
– अमेरिका के उताह राष्ट्रीय उद्यान में बिजली गिरने से 504 भेड़ों की माैत।
1933 – राष्ट्रवादी नेता जतींद्र मोहन सेन गुप्ता का निधन हुआ।
1981 – भारत के पहले भू स्थिर उपग्रह ‘एप्पल’ ने काम करना शुरु किया।
1999 – अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्यारा समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक की कार्य योजना लागू की।
2000 – एरिजोना विश्वविद्यालय के खलोलविदों ने बृहस्पति के 17वें प्राकृतिक उपग्रह की खोज की।
2003 – इराक में हवाई हमले में तानाशाह सद्दाम हुसैन के दो बेटे मारे गए थे।
2009 – 21वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण भारत में दिखाई दिया।
2010 – दुनिया के महानतम गेंदबाज श्रीलंका के मुथैया मुरलीघरन ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया। इनके नाम इस फॉमेंट में सबसे ज्यादा 800 विकेट का रिकोर्ड है।
2011 – नॉर्वे पर अचानक हुए दो हमलों में 77 लोगों की जान चली गई। पहला हमला आम लोगों और सरकार पर हुआ तो दूसरा वर्कर्स यूथ लीग के समर कैंप में।
2012 – प्रणव मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति बने।
2013 – चीन के गांसु प्रांत में भूकंप से 89 लोग मरे।
– ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और केट मिडिलटन के पहले बच्चे प्रिंस जॉर्ज का जन्म हुआ।
2014 – एक रिपोर्ट में 9/11 हमले को सरकारी संस्थाओं की नाकामी करार दिया गया।
 

Wednesday, 20 July 2016

आज का इतिहास 20 जुलाई (देश-विदेश)



आज ही के दिन यानि 20 जुलाई को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
356 – महान विजेता सिकंदर का जन्म हुआ।
1031 – रॉबर्ट द्वितीय के उत्तराधिकारी हेनरी प्रथम ने स्पेन के राजा के रूप में पदभार संभाला।
1654 – एंग्लो-पुर्तगाल संधि के तहत पुर्तगाल इंग्लैंड के अधीन हुआ।
1810 – बोगोटा, न्यू ग्रेनेडा (अब कोलंबिया) के नागरिकों ने स्पेन से अलग कर खुद को स्वतंत्र घोषित किया।
1847 – जर्मनी के खगोलशास्त्री थियोडोर ने धूमकेतु ब्रोरसेन-मेटकॉफ की खोज की।
1903 – फोर्ड मोटर कंपनी ने अपनी पहली कार बाजार में उतारी।
1919 – माउंट एवरेस्‍ट को सबसे पहले जीतने वाले सर एडमंड हिलेरी का जन्‍म हुआ।
1929
 – हिंदी फिल्मों के सदाबहार अभिनेता राजेंद्र कुमार का जन्म हुआ।
1933 – लंदन में यहूदी विरोधी भावना के खिलाफ पांच लाख लोगों ने रैली निकाली।
1938 – जापान के नाम वापिस लेने के बाद फिनलैंड को 1940 ओलंपिक खेलों की मेजबानी सौंपी गयी।
1944 – तानाशाह एडॉल्फ हिटलर जर्मनी सेना के एक अधिकारी क्लॉस वॉन स्टॉफ़ेनबर्ग द्वारा किये गये हमले में बाल बाल बचा।
1950 – बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का जन्म हुआ।
1951 – जार्डन के शाह किंग अब्दुल्ला प्रथम पर यरुशलम में किये गये हमले में मारे गये।
1956 – फ्रांस ने ट्यूनीशिया को स्वतंत्र देश घोषित किया।
1963 – 17 अफ्रीकी देशों और मदगास्कर ने यूरोपियन परिषद् के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1969 – अमेरिकी खगोलशास्त्री नील आर्म्सट्रांग और बज एल्द्रिन चांद पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने।
1974 – तुर्की के हजारों सैनिकों ने ग्रीस की राजधानी एथेंस में चल रही बातचीत के विफल रहने पर उत्तरी साइप्रस पर हमला किया।
1998 – तालिबानी फरमान के बाद केयर इंटरनेशनल और मेडिसिन्स सेंस फ्रंटियर्स के 250 सहायताकर्मियों ने अफगानिस्तान छोड़ा।
2000 – जिम्बाब्वे की पार्लियामेंट ने अपना नया सत्र शुरू किया जिसमें एक दशक में पहली बार विपक्ष को बैठने की अनुमति मिली।
2005 – कनाडा में समलैंगिक विवाह को कानूनी स्वीकृति दी गयी आैर वह ऐसा करने वाला चौथा देश बना।
2012 – मेक्सिको के नयारित में एक बस हादसे में 21 लोग मारे गये जबकि 29 घायल हो गये।

Tuesday, 19 July 2016

आज का इतिहास 19 जुलाई (देश-विदेश)



आज ही के दिन यानि 19 जुलाई को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
1510 – प्रशिया के बर्लिन में 38 यहूदियों को जिंदा जला दिया गया।
1553 – 15 वर्षीय लेडी जेन ग्रे को नौ दिनों के बाद इंग्लैंड की महारानी के रूप में अपदस्थ किया गया।
1702 – किंग चार्ल्स के नेतृत्व में स्वीडन की सेना ने चेक गणराज्य के क्रेकोव शहर पर कब्जा किया।
1763 – बंगाल के नवाब मीर कासिम को कटवा की लड़ाई में ब्रिटिश सेना ने बुरी तरह पराजित किया।
1827 – भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम की शुरुआत करने वाले क्रन्तिकारी मंगल पाण्डेय का जन्म हुआ।
1870 – फ्रांस ने प्रशिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1881 – जर्मनी के नोबल पुरस्कार प्राप्त विख्यात रसायनशास्त्री हरमैन एश्टेडिंगर का जन्म हुआ।
1893 – रूस के प्रसिद्ध शायर विलादीमीर मायाकोस्फ़ी का जन्म हुआ।
1900 – फ्रांस की राजधानी पेरिस में पहली मेट्रो रेल चली ​थी। दुनिया की पहली मेट्रो सेवा लंदन में शुरू हो चुकी ​थी।
1926 – फ्रांस में एडवर्ड हेरियोट के नेतृत्व में दूसरी बार सरकार बनीं।
1938 – भारतीय खगोल भौतिकविद जयंत नार्लीकर का जन्म हुआ।
1941 – ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने ‘वी फॉर विक्टरी’ अभियान शुरू किया।
1943 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 500 सहयोगी सेनाओं ने रोम पर आक्रमण किया।
1961 – पहली बार विमान में फिल्म दिखायी गयी।
1963 – जॉय वॉकर विमान के जरिये अन्तरिक्ष में जाने वाले पहले व्यक्ति बने।
1964 – रोम के 14 में से 10 जिलों में छह दिन तक आग धधकती रही। जिसमें तीन जिले पूरी तरह तबाह हो गए।
1965 – दक्षिण कोरिया के पहले राष्ट्रपति सिंगमन री का निधन निर्वासन के दौरान हो गया।
1967 – अमेरिका ने चंद्र कक्षा मे प्रवेश करने के लिये ‘एक्सप्लोरर-35’ लांच किया।
1969 – भारत सरकार ने देश के 14 बड़े बैंकों का राष्ट्रीयकरण करने का निर्णय लिया।
1974 – भारतीय क्रांतिकारी ऊधम सिंह की अस्थियां लंदन से नयी दिल्ली लायी गयी।
1979 – निकारगुआ देश की जनता की क्रान्ति सफल हुई।
2003 – रूस के अंतरिक्ष यात्री यूरी माले थान्को अंतरिक्ष में शादी रचाने वाले पहले व्यक्ति बने।
2008 – अमेरिका ने प्रशान्त महासागर में लक्ष्य निर्धारित कर लम्बी दूरी तक मार कर सकने में सक्षम मिसाइल का परीक्षण किया।