Showing posts with label नवीनतम समसामयिकी. Show all posts
Showing posts with label नवीनतम समसामयिकी. Show all posts

Friday, 21 October 2016

एक नज़र में हिंदी में करंट अफेयर्स अक्टूबर 2016



सभी परीक्षाओं के लिए समान रूप से उपयोगी करेंट अफेयर्स से सम्बंधित जानकारी का अध्ययन करें। यह सभी करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर आगामी सरकारी परीक्षाओें जैसे आईएएस, पीसीएस, एसएससी, बैंक, एमबीए व अन्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

1. किस खिलाड़ी ने चाइना ओपन पुरुष एकल खिताब जीता? – एंडी मरे 
2. भारत ने किस देश के साथ बेलावन में द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास किया? – इंडोनेशिया 
3. भूमिबोल अदुल्यदेज किस देश के शासक थे, जिन्होंने विश्व में ​सबसे अधिक 70वर्ष तक बतौर राजा अपने देश परशासन किया? – थाईलैंड 
4. पूर्व राजदूत सुरेंद्र कुमार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी गई पुस्तक का केंद्रीय सूचनाएवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने नई दिल्ली में विमोचन किया। इस पुस्तक का क्या नाम है? – मोदीज मिडास टच इन फॉरेन पॉलिसी 
5. भारत के किस राज्य में बतुकामा नामक त्यौहार मनाया जाता है? – तेलंगाना 
6. केंद्र सरकार ने हाल ही में किस प्रदेश में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) खोलने का निर्णय लिया? – जम्मू 
7. किस राज्य में राष्ट्रीय अंटार्कटिक एवं समुद्री अनुसंधान केंद्र द्वारा अनुसंधान स्टेशन स्थापित किया गया? – हिमाचल प्रदेश 
8. इस वर्ष अर्थशास्त्र यानी इकोनॉमिक्स का नोबल पुरस्कार किन्हें दिया गया? – ओलिवर हार्ट और बेंग्ट हॉमस्ट्रॉम 
9. आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में कौन-सा भारतीय खिलाड़ी शीर्ष पर हैं? – रविचंद्रन अश्विन 
10. पुस्तक 'शहजादे-सा शहर था' की प्रति राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को राष्ट्रपति भवन में भेंट की गई। यह पुस्तक किसने लिखी है? – पत्रकार डॉ. आशा मिश्रा उपाध्याय 
11. भारत में किस स्थान पर दीमक की नई प्रजाति ग्लेप्टोटरमेस चिराहरिताए की खोज की गई? – केरल 
12. प्रसिद्ध अभिनेता सर इयान मैककेलेन को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया? – यूके थिएटर पुरस्कार 
13. ब्लॉकचैन ट्रांजेक्शन करने वाला पहला भारतीय बैंक कौन बना? – आईसीआईसीआई बैंक 
14. पूर्वोत्तर के किस प्रदेश ने सब जूनियर वुशु चैंपियनशिप जीती? – मणिपुर 
15. किस भारतीय महिला ने रूस में हुई महिला अंडर-16 विश्व युवा शतरंज चैंपियनिशिप का खिताब जीत लिया? –आकांक्षा हागवाने 
16. किस खिलाड़ी ने चाइना ओपन का महिला एकल खिताब जीता? – एग्निएज्का रादवांस्का 
17. वर्ष 2016 के अंतिम संस्करण में ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी ने किन दो शब्दों को शामिल किया गया? – अइरूयो, अईरय्या 
18. प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी ने न​वनिर्मित शौर्य स्मारक का भोपाल में लोकार्पण किया। शौर्य स्मारक का संदेश क्या है? –युद्ध, मृत्यु और मृत्यु पर विजय 
19. बायोफार्मास्यूटिकल प्रतिस्पर्धा और निवेश सर्वेक्षण में भारत का क्या स्थान है? – 19वां 
20. वर्ष 2016 का साहित्य नोबल पुरस्कार किस अमेरिकी लोक गायक व गीतकार को देने की घोषणा की गई? – बॉब डिलेन 
21. हाल ही में 'इंडिया कनेक्टेड: मैपिंग द इंपेक्ट ऑफ न्यू मीडिया' नामक पुस्तक का राज्यवर्धन राठौड़ ने विमोचन किया। इसके लेखक कौन हैं? – डॉ. शालिनी नारायणन और सुनेत्रा सेन नारायण 
22. पुस्तक 'ओल्ड पाथ विद क्लाउड्स' के लेखक कौन हैं? – ​थिच न्हात हन 
23. पॉवरलिफ्टिंग चैंपिय​नशिप में भारतीय कप्तान मुकेश सिंह के साथ किस पहलवान ने स्वर्ण पदक जीता? – गौरव शर्मा 
24. किस भारतीय निशानेबाज ने पिस्टल चैम्पियंस ट्रॉफी जीती? – जीतू राय
25. सिंधू और श्रीकांत को किस बैंक ने अपना ब्रांड अम्बैसडर नियुक्त किया है? – बैंक ऑफ बड़ौदा 
26. इस वर्ष फिजिऑलोजी या मेडिसिन के क्षेत्र में योशिनोरी ओसुमी को नोबल पुरस्कार दिया गया। वे किस देश से हैं? – जापान 
27. इंटरनेशनल फूड पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा जारी भुखमरी सूचकांक-2016 में भारत को कौन सा स्थान मिला? –97वां 
28. भारत का पहला अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र किस शहर में स्थापित किया गया है? – मुंबई 
29. पुस्तक 'द मिनिस्ट्री ऑफ अटमोस्ट हैप्पीनेस' किसने लिखी है? – अरुंधति रॉय 
30. वर्ष 2016 का एक्लव्य खेल पुरस्कार किस महिला खिलाड़ी ने जीता? – स्त्रबानी नंदा 
31. भारत द्वारा हिमाचल प्रदेश के स्पीति में शुरू किए गए नवीनतम हाई एल्टीट्यूड स्टेशन का क्या नाम है? – हिमांश 
32. किस खिलाड़ी ने जापान ग्रां प्री फार्मूला-1 रेस जीती? – निको रोसबर्ग 12 
33. विश्वभर में 13 अक्टूबर को मनाए गए अंतर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस का​ विषय क्या था? – जागरूकता बढ़ाना, मृत्यु दर में कमी लाना 
34. 9 अक्टूबर को मनाए गए अंतर्राष्ट्रीय डाक दिवस का विषय क्या है? – नवीनता, एकीकरण तथा समावेशन 
35. पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री अंतोनियो गुतरेस को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने संयुक्त राष्ट्र का महासचिव नियुक्त किया। वे किसका स्थान लेंगे? – बान की मून

Tuesday, 20 September 2016

जाने, मोदी सरकार की प्रमुख योजनाएं 2016

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा पिछले लगभग दो वर्षों में लागू की गई अनेक योजनाओं का सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है। उनमें से प्रमुख योजनाओं की सूची नीचे दी जा रही है। यह आपके लिए आने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी।

नमामि गंगे
– गंगा नदी की स्वच्छता। 

स्वच्छ भारत मिशन – 2 अक्टूबर, 2014 
– 2 अक्टूबर, 2019 तक देश को एक स्वच्छ भारत के रूप में प्रस्तुत करना। 

ग्रामोदय से भारत उदय – 14-24 अप्रैल, 2016 
– देश के विकास हेतु गाँवों के विकास पर बल देना। 

सांसद आदर्श गाँव योजना – 11 अक्टूबर, 2014 
– प्रत्येक सांसद द्वारा 2016 तक 1-1 तथा बाद में 2019 तक दो-दो अन्य गाँवों का विकास करना। 

अमृत (AMRUT-Atal Mission for Rejuvenation and Urban Transformation) – 25 जून, 2015 
– एक लाख से अधिक जनसंख्या वाले 500 से अधिक शहरों में आधारिक संरचना व अन्य सुविधाओं का विकास। 

स्मार्ट सिटी परियोजना – 25 जून, 2015 
– 2015-16 से 2019-20 के दौरान देशभर में 100 चुनींदा शहरों का स्मार्ट सिटी के रूप में विकास। 

श्यामा प्रसाद मुखर्जी नेशनल रूर्बन मिशन – 21 फरवरी, 2016 
– गाँवों का कलस्टर आधारित विकास। 

हृदय (HRIDAY-Heritage City Development and Augmentation Yojana) – 21 जनवरी, 2015
– विरासत शहरों में स्थित ऐतिहासिक इमारतों की बेहतरी तथा इन शहरों के आर्थिक गतिविधियों का विकास। 

डिजिटल इंडिया मिशन – 21 अगस्त, 2014
– सरकारी कामकाज का डिजिटलीकरण करना, ताकि सभी सरकारी सेवाएं इलेक्ट्रॉनिक तरीके से जनता को उपलब्ध हो सकें। 

स्टार्ट अप इंडिया – 16 जनवरी, 2016 
– नए उद्यमों का बढ़ावा। 

स्टैण्ड अप इंडिया – 5 अप्रैल, 2016 
– अनु. जाति/जनजाति तथा महिला उद्यमियों की इकाइयों की स्थापना हेतु रु. 10 लाख से रु. 1 करोड़ तक के ऋण। 

जन-धन योजना – 28 अगस्त, 2014 
– सभी परिवारों की बैंक खातों तक पहुँच। 

स्किल इंडिया मिशन – युवाओं में कौशल विकास। 

मेक इन इंडिया – 25 सितम्बर, 2014 
– देश में मेन्यूफैक्चरिंग को बढ़ावा। 

दीन दयाल उपाध्याय श्रमेव जयते – 16 अक्टूबर, 2014 
– श्रमिकों के लिए विभिन्न पहलें। 

अटल पेंशन योजना – 9 मई, 2015 
– असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए मासिक पेंशन। 

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना – 9 मई, 2015 
– 18-50 वर्ष के लोगों के लिए रु. 2 लाख का जीवन बीमा। 

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना – 9 मई, 2015 
– 18-70 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के लिए साधारण बीमा/दुर्घटना बीमा, रु. 2 लाख तक। 

स्वर्ण मौद्रीकरण योजना – 5 नवम्बर, 2015 
– घरों व अन्य संस्थानों में निष्क्रिय पड़े सोने का उत्पादक कार्यों में इस्तेमाल, स्वर्ण जमा करने वालों को जमा स्वर्ण पर ब्याज मिलती है। 

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना – 8 अप्रैल, 2015 
– छोटे कारोबारियों को शिशु ऋण, किशोर ऋण त तरुण ऋण योजना के तहत रु. 10 लाख तक के ऋण। 

सेतु भारतम् योजना – 4 मार्च, 2016 
– राष्ट्रीय राजमार्गों को रेलवे क्रॉसिंग रहित बनाने के लिए ओवर/अंडर ब्रिजों का निर्माण। 

फास्टैग – 31 अक्टूबर, 2014 
– राष्ट्रीय राजमार्गों पर इलेक्ट्रॉनिक टॉल कलेक्शन (ETC) की व्यवस्था, ताकि टॉल अदायगी के लिए वाहनों को बार-बार रुकना न पड़े। 

प्रत्यक्ष हस्तान्तरण योजना (Direct Benifit Transfer-DBT) – 1 जनवरी, 2013 से पहले चरण की शुरूआत 
– सरकारी योजनाओं पर देय सब्सिडी का सीधे ही लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर। 

पहल – 1 जनवरी, 2015 से राष्ट्रव्यापी स्तर पर लागू 
– एलपीजी सब्सिडी का सीधे ही लाभार्थी के खाते में हस्तान्तरण। 

उदय (UDAY-Ujwal Discom Yojana) – 2015 
– सार्वजनिक क्षेत्र की विद्युत वितरण कम्पनियों (DISCOMs) को घाटों से उबारना। 

उजाला – 1 मई, 2015 
–बिजली की खपत पर अंकुश हेतु एलईडी बल्बों का रियायती मूल्य पर वितरण। 


प्रधानमंत्री उज्जवला योजना – 1 मई, 2016
– गरीबी की रेखा से नीचे के परिवारों के लिए रियाचती मूल्य पर एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराना। 

इन्द्रधनुष – अगस्त 2015 
– सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की सुदृढ़ता के लिए सात सूत्रीय मिशन

Wednesday, 3 August 2016

भारत की ऐतिहासिक धरोहर



संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) ने 17 जुलाई, 2016 को चंडीगढ़ के कैपिटोल कॉम्प्लेक्स, नालंदा विश्वविद्यालय के पुरातात्विक स्थल और सिक्किम के कंचनजंघा नेशनल पार्क को अपने विश्व विरासत स्थलों में शामिल करने मंजूरी दी।

भारत के उक्त स्थलों को विश्व विरासत में शामिल करने की घोषणा इस्तांबुल में आयोजित विश्व विरासत समिति के 40वें सत्र में की गई।

विश्व विरासत स्थल
विश्व विरासत स्थल अथवा विश्व धरोहर ऐसे खास स्थानों, वन क्षेत्र पर्वत, झील इत्यादि को कहा जाता है, जो 'विश्व विरासत स्थल समिति' द्वारा चयनित होते हैं और यही समिति इन स्थलों की देखरेख यूनेस्को के तत्वाधान में करती है। यूनेस्को द्वारा प्रति वर्ष 18 अप्रैल को 'विश्व विरासत दिवस' भी मनाया जाता है। भारत की ऐतिहासिक महत्व की कुल 32 स्थल, विश्व विरासत स्थल सूची में दर्ज हैं। इनमें 25 सांस्कृतिक, जबकि 7 प्राकृतिक श्रेणी में शामिल हैं।

यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत घोषित किए गए भारत की ऐतिहासिक धरोहरों की सूची-
आगरा का किला, उत्तर प्रदेश (1983)
अजंता की गुफाएँ, महाराष्ट्र (1983)
एलोरा की गुफाएँ, महाराष्ट्र (1983)
ताजमहल, उत्तर प्रदेश (1983)
कोणार्क मंदिर, उड़ीसा (1984)
साँची के बौद्ध स्तूप, मध्य प्रदेश(1989)
चंपानेर पावागढ का पुरातत्व पार्क, गुजरात (2004
छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, महाराष्ट्र (2004)
गोवा के पुराने चर्च गोवा (1986)
एलीफैन्टा की गुफाएँ, महाराष्ट्र (1987)
फतेहपुर सीकरी, उत्तर प्रदेश (1986)
चोल मंदिर, तमिलनाडु (1987, 2004)
हम्पी के स्मारक, कर्नाटक (1986)
महाबलीपुरम के स्मारक, तमिलनाडु (1984)
पट्टाडक्कल के स्मारक, कर्नाटक (1987)
हुमायुँ का मकबरा दिल्ली (1993)
काजीरंगा राष्ट्रीय अभ्यारण्य, असम (1985)
केवलदेव राष्ट्रीय अभ्यारण्य, राजस्थान (1985)
खजुराहो के मंदिर एवं स्मारक, मध्य प्रदेश (1986)
महाबोधी मंदिर, बोधगया, बिहार (2002)
मानस राष्ट्रीय अभ्यारण्य, असम (1985)
नंदादेवी राष्ट्रीय अभ्यारण्य (1998) एवं फूलों की घाटी(2005), उत्तराखण्‍ड
कुतुब मीनार, दिल्ली (1993)
भीमबटेका, मध्य प्रदेश (2003)
लाल किला, दिल्ली (2007)
सुंदरवन राष्ट्रीय अभ्यारण्य, पश्चिम बंगाल (1987)
जंतर मन्तर, जयपुर, राजस्थान (2010)
आमेर का किला, राजस्थान (2013)
गागरौन किला, जैसलमेर, राजस्थान (2013)
चित्तौड़गढ़ किला, राजस्थान (2013)
कुंभलगढ़ किला, राजस्थान (2013)
रणथंभोर दुर्ग, राजस्थान (2013)
जैसलमेर किला, राजस्थान (2013)
पश्‍चिमी घाट, कर्नाटक, केरल, महाराष्‍ट्र, तमिलनाडु (2012)
भारतीय पर्वतीय रेल, दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल (1999)
भारतीय पर्वतीय रेल, नीलगिरि, तमिलनाडु (2005)
भारतीय पर्वतीय रेल कालका-शिमला, हिमाचल प्रदेश (2008)
रानी की वाव पाटण गुजरात (2014)
ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश
 

'पश्चिम बंगाल' का नाम बदलकर होगा 'बंगाल'



पश्चिम बंगाल सरकार ने 2 अगस्त को राज्य का नाम बदलकर अंग्रेजी भाषा में ‘बंगाल, और बांग्ला भाषा में ‘बंग’ या ‘बांगला’ रखने का प्रस्ताव दिया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

पश्चिमी बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा, हमारी संस्कृति, परंपरा और हमारे हितों को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल की बैठक में पश्चिम बंगाल का नया नाम अंग्रेजी भाषा में ‘बंगाल’ और बांग्ला भाषा में ‘बंग’ या ‘बांगला’ रखने का प्रस्ताव दिया गया। उन्होंने ओडिशा जैसे दूसरे राज्यों और मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई जैसे शहरों का उदाहरण देते हुए कहा कि बंगाल शब्द से राज्य की संस्कृति एवं विरासत जुड़ी हुई है, इसलिए इसे बदलने का फैसला किया गया। नाम बदलने का एक और कारण यह है कि जब भी सभी राज्यों की कोई बैठक होती है, पश्चिम बंगाल अंग्रेजी वर्णमाला क्रमानुसार सबसे नीचे आता है।

इस विधेयक के विधानसभा में पारित होने के बाद इसे मंजूरी के लिए संसद के समक्ष भेजा जाएगा। इससे पहले राज्य सरकार ने केंद्र के पास पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर पश्चिम बंगो करने का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन उसे मंजूरी नहीं मिली।

गौरतलब है कि आजादी के वक्त बंगाल दो भागों में बंट गया था, पश्चिम बंगाल और पूर्वी बंगाल। विभाजन के समय पश्चिम बंगाल भारत के हिस्से में आया जबकि पूर्वी बंगाल पाकिस्तान के हिस्से में चला गया। सन 1971 की लड़ाई में पाकिस्तान दो टुकड़ों में बंट गया और पूर्वी बंगाल उससे अलग होकर बंगलादेश बन गया।

कब-कब बदले नाम 
वर्ष – राज्य/केंद्र शासित प्रदेश
1950 – पूर्वी पंजाब से पंजाब (बाद में हिमाचल, हरियाणा अलग हुए) 
1950 – यूनाइटेड प्रोविंसस से उत्तर प्रदेश 
1956 – हैदराबाद में आंध्र प्रदेश 
1956 – त्रावणकोर-कोचिन से केरल 
1959 – मध्य भारत से मध्य प्रदेश 
1969 – मद्रास स्टेट से तमिलनाडु 
1973 – मैसूर से कर्नाटक 
1973 – लकादीव, मिनीकॉय और अमनदीवी द्वीप से लक्षद्वीप 
2006 – पोंडीचेरी से पुडुचेरी 
2007 – उत्तरांचल से उत्तराखंड 
2011 – उड़ीसा से ओडिशा

Sunday, 5 June 2016

मशहूर बॉक्सर मोहम्मद अली का निधन


मुक्केबाजी के युगपुरुष और तीन बार के विश्व चैंपियन मोहम्मद अली का 4 जून, 2016 को 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

पूर्व हैवीवेट चैंपियन और 'द ग्रेटेस्ट' के नाम से मशहूर अली को सांस लेने में तकलीफ की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अली को पार्किनसन की बीमारी भी थी जिसने उनकी सांस लेने की समस्या को और ज्यादा गंभीर बना दिया था। 1980 के दशक में उनकी इस बीमारी का पता चला था।

मोहम्मद अली : एक परिचय
17 जनवरी, 1942 को अमेरिका के केंचुकी के अश्वेत परिवार में जन्में अली के बचपन का नाम कैशियस क्ले था। वर्ष 1965 में उन्होंने इस्लाम धर्म ग्रहण करने के बाद खुद को अश्वेत मुस्लिम घोषित कर दिया तथा नाम बदलकर मोहम्मद अली रख लिया।

अली ने 12 वर्ष की उम्र में ही मु्क्केबाजी का प्रशिक्षण लेना शुरू किया। उन्होंने रोम में 1960 में हुए ओलंपिक खेलों में लाइट हैवीवेट वर्ग का स्वर्ण पदक जीता। अली तीन बार विश्व चैंपियन रह चुके हैं। पहली बार उन्होंने 1964 में फिर 1974 में और फिर 1978 में विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीता था।

मोहम्मद अली ने चार बार शादियां की जिनसे उनकी सात बेटियां और दो बेटे हुये। अली ने पहली शादी कॉकटेल वेटरेस सोंजी रोई से मात्र एक महीने की मुलाकात के बाद ही की। लेकिन 1964 में हुई उनकी शादी मुस्लिम धर्म और रीति रिवाजों के कारण केवल दो वर्ष में ही टूट गई और दोनों ने 1966 में तलाक ले लिया। इसके बाद 17 अगस्त 1967 को अली ने बेङ्क्षलडा बोएड से विवाह रचाया जिन्होंने इस्लाम कबूला और अपना नाम खलीला अली रखा। वर्ष 1975 में उनकी दूसरी शादी टूटी। १977 में उन्होंने तीसरी शादी अभिनेत्री वेरोनिका से की जिनसे उनकी दो बेटियां हुई हाना और लैला अली। अली की बेटी लैला का जन्म दिसंबर 1977 में हुआ और 1986 में उनका वेरोनिका से भी तलाक हो गया। नवंबर 1989 में अली ने योलांडा विलियम्स से अपना चौथा विवाह किया।

Friday, 3 June 2016

नवीनतम करेंट अफेयर्स परीक्षा उपयोगी नोट्स - Current Affairs Hindi Notes


जनवरी से मई 2016 की समसा​मयिकी घटनाओं पर आधारित करेंट अफेयर्स नोट्स (Current Affairs Hindi Notes) यहां दिये जा रहे है। जिसके अध्ययन से आप वर्ष 2016 की आगामी सरकारी प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता पा सकते है। साथ ही यह नोट्स हर राज्य की प्रदेश स्तरीय परीक्षाओं के लिए भी  समान रूप से उपयोगी सिद्ध होगा।

1. रोजगार मेला मॉड्यूल पर आधारित सेवायोजन विभाग की वेबसाइट www.sewayojan.up.nic.in का किस प्रदेश में शुभारंभ किया गया? – उत्तर प्रदेश 
2. हाल ही चर्चा में रही पुस्तक 'द किस ऑफ लाइफ' के लेखक कौन हैं? – इमरान हाशमी 
3. देश का पहला ऐसा राज्य जिसमें सरकार की ओर से गर्भनिरोधक इंजेक्शन की शुरुआत की गई है? – हरियाणा 
4. मलेशिया ओपन सुपर सीरीज, बैंडमिंटन प्रतियोगिता में महिला एकल खिताब किसने जीता। – रत्चानोक इंतानोन 
5. मई, 2016 में विश्व के पहले व्हाइट टाइगर सफारी पार्क का उद्घाटन कहाँ किया गया? – मध्य प्रदेश 
6. 26 मार्च, 2016 को मशहूर अमेरिकी लेखक जिम हैरिसन का निधन हो गया है, उनके प्रसिद्ध उपन्यास का नाम क्या था? – लेजेंड्स ऑफ द फॉल 
7. हरियाणा सरकार ने 12 अप्रैल, 2016 को गुड़गांव का नाम बदलकर क्या रखा है? – गुरुग्राम 
8. अन्तर्राष्ट्रीय प्रेस स्वतन्त्रता दिवस 2016 का प्रमुख विषय था– सूचना एवं मौलिक स्वतन्त्रता तक पहुँच-यह तुम्हारा अधिकार है 9. विश्व के सबसे महंगे रेलवे स्टेशन का शुभारंभ कहां किया गया? – न्यूयॉर्क, अमेरिका 
10. किस कंपनी के विशाल चिन्ह को न्यूयॉर्क में ऐतिहासिक लैंडमार्क का दर्जा प्रदान किया गया है? – पेप्सी-कोला 11. 'विनिवेश विभाग' का नया नाम क्या है? – डिपार्टमेण्ट ऑफ इन्वेस्टमेण्ट एण्ड एसेट मैनेजमेण्ट 
12. देश के सबसे बड़े साइकिल हाइवे का निर्माण किस राज्य में किया जा रहा है? – उत्तर प्रदेश 
13. लांसेट पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार किस कारण वर्ष 2050 तक 5 लाख लोगों की मृत्यु हो सकती है?– जलवायु परिवर्तन 
14. भारत के किस शहर को 1 अप्रैल, 2016 से किरोसीन मुक्त घोषित किया गया? – चंडीगढ़ 
15. 'ग्राम उदय से भारत उदय' अभियान का शुभारम्भ कब और कहाँ किया गया? – 14 अप्रैल, 2016, मध्य प्रदेश 
16. 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली भारत की पहली किस सेमी-हाईस्पीड रेलगाड़ी को 5 अप्रैल, 2016 को झंडी दिखाकर रवाना किया गया? – गतिमान एक्सप्रेस 
17. FINA डाइविंग विश्व कप, 2016 का आयोजन कहां किया गया? – ब्राजील 
18. मई, 2016 में 'हार्ट ऑफ एशिया' सम्मेलन का आयोजन किस देश में किया गया? – भारत 
19. किस देश में विश्व का पहला डेंगू टीकाकरण कार्यक्रम बड़े पैमाने शुरू हुआ? – फिलीपींस 
20. 'परम कंचनजंगा' नामक सुपर कम्प्यूटर की स्थापना की गई है? – राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, सिक्किम में 
21. वर्ष 2016 के प्रतिष्ठित 'एडगार ए पो पुरस्कार' से किस भारतवंशी को सम्मानित किया गया? – नीला बनर्जी 
22. आठ बार ग्रैमी पुरस्कार जीतने वाले ब्राजील के संगीतकार कौन हैं, जिनका हाल ही में निधन हो गया? – नाना वास्कोनसेलोस 
23. जम्मू कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री कौन हैं? – महबूबा मुफ्ती 
24. पहले 'राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव' का आयोजन कहाँ किया गया? – दिल्ली 
25. 30 मार्च, 2016 को किस देश ने 22वें बेईदोउ नेविगेशन उपग्रह का प्रक्षेपण किया– चीन 
26. 6 अप्रैल, 2016 को 5 बार के विश्व शतरंज चैंपियन रहे ग्रांडमास्टर विश्वनाथन आनंद को कौन-सा पुरस्कार प्राप्त हुआ? – 6वां हृदयनाथ मंगेशकर पुरस्कार 
27. वर्ष 2016 का प्रतिष्ठित मैन बुकर अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार किन्हें दिया गया? – हान कांग 
28. ​बिहार से पहले किन राज्यों में शराबबंदी कानून पहले से ही लागू है? – गुजरात, नागालैंड और मिजोरम में 
29. 9 अप्रैल, 2016 को अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग फेडरेशन का हेवीवेट खिताब किसने जीता? – एंथोनी यहोशू 
30. किस देश में सप्ताह में दो दिन कार्य करने की इजाजत दी गई है? – बेनेजुएला

Thursday, 2 June 2016

नवीनतम करेंट अफेयर्स : समसामयिकी प्रश्नोत्तरी


हम यहां नवीनतम समसा​मयिकी घटनाओं पर आधारित करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी (Current Affairs Hindi Questions) को दे रहे है। जिसके अध्ययन से आप वर्ष 2016 की बैंक परीक्षाओं, आईएएस, यूपीएससी, सीडीएस, रेलवे, एनडीए, राज्य पीसीएस, एमबीए, क्लेट और अन्य सभी समान प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलता पा सकते है।

1. माउंट एवरेस्ट की 7वीं बार चढ़ाई करके किसने नया रिकॉर्ड बनाया? 
(a) लहक्पा शेरपा (b) अरुणिमा सिन्हा (c) मलावथ पूर्णा (d) जी.आर. राधिका (Ans : a)

2. भारत द्वारा पहली बार किस रीयूजेबल लॉन्च व्हेकिल का प्रक्षेपण किया गया? 
(a) आरएलवी-टीडी (b) वीएलसी-जेक्यू (c) टीडीएक्स-जेआर (d) पीएसएलवी-डीवीबी (Ans : a)

3. संयुक्त राष्ट्र विश्व मानवीय शिखर सम्मेलन कहां संपन्न हुआ? 
(a) नई दिल्ली (b) कोलंबो (c) शिकागो (d) इस्तानबुल (Ans : d)

4. किस खिलाड़ी ने फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का 12 वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोड़ा? 
(a) रॉबर्टो कार्लोस (b) रेनाटो सैंचेस (c) डेविड बेकहम (d) ओलिवसर कान (Ans : b)

5. ब्रेड में पाए जाने वाले उस केमिकल का नाम क्या है, जिससे कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है? 
(a) पोटैशियम ब्रोमेट (b) बूटीलेटेड हाइड्रॉक्सीटॉल्यूईन (c) सोडियम बेनजोएट (d) सोडियम नाइट्राइट (Ans : a)

6. डेनमार्क ने किस देश को हराकर 'थॉमस कप' (बैडमिंटन) जीता? 
(a) इंडोनेशिया (b) भारत (c) ऑस्ट्रेलिया (d) चीन (Ans : a)

7. वर्ष 2016 में जी7 शिखर सम्मेलन जापान के किस शहर में आयोजित किया जाएगा? 
(a) टोक्यो (b) इसे-शिमा (c) क्योटो (d) नागासाकी (Ans : b)

8. भारत और किस देश के बीच दोहरे कराधान निवारण संशोधन के लिए प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए गए? 
(a) पाकिस्तान (b) स्लोवेनिया (c) चीन (d) भूटान (Ans : b)

9. नि:शक्तजन सशक्तिकरण विभाग का नाम बदलकर अब क्या रख दिया गया है? 
(a) दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (b) विकलांग विभाग 
(c) देवजन सशक्तिकरण विभाग (d) अनिष्ट सशक्तिकरण विभाग (Ans : a)

10. तमिलनाडु की ​नवनियुक्त मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने अब तक कितनी बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली? 
(a) छठी बार (b) दूसरी बार (c) तीसरी बार (d) इनमें से कोई नहीं (Ans : a)

11. जेद्दाह का इस्लामिक डेवेलपमेंट बैंक (आईडीबी) भारत के किस राज्य में अपनी पहली शाखा खोलने जा रहा है? 
(a) बिहार (b) झारखंड (c) गुजरात (d) राजस्थान (Ans : c)

12. भारतीय महिला टीम को किस खेल के लिए उबेर कप में कांस्य पदक मिला? 
(a) क्रिकेट (b) बैडमिंटन (c) फुटबॉल (d) टेनिस (Ans : b)

13. केंद्र सरकार द्वारा किस शहर को स्मार्ट सिटी के साथ पूर्वी भारत का नॉलेज हब बनाया जाएगा? 
(a) चंडीगढ़ (b) आजमगढ़ (c) रांची (d) भोपाल (Ans : c)

14. पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया? 
(a) बिहार (b) पुडुचेरी (c) झारखंड (d) पंजाब (Ans : b)

15. किस फुटबॉल टीम ने 12वीं बार एफए फुटबॉल का खिताब जीता? 
(a) मैनचेस्टर युनाइटेड (b) बार्सिलोना (c) क्रिस्टल पैलेस (d) कैरेबियन जायन्ट्स (Ans : a)

16. किस व्यक्ति को बीसीसीआई का 34वां अध्यक्ष निर्वाचित किया गया? 
(a) अनुराग ठाकुर (b) अजय शिकरे (c) विवेक ठाकुर (d) जे पी देवसरे (Ans : a)

17. किस खिलाड़ी ने 'एशियाई 6-रेड स्नूकर' का खिताब जीता? 
(a) पंकज आडवाणी (b) ईशप्रीत सिंह चड्ढा (c) मार्क सेल्बी (d) इनमें से कोई नहीं (Ans : a)

18. विश्व पर्यटन विकास के प्रथम सम्मेलन का उद्धाटन किस देश में ​हुआ? 
(a) चीन (b) भारत (c) अमेरिका (d) भूटान (Ans : a)

19. 22 मई को मनाए गए अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का विषय क्या था? 
(a) जैव विविधता को मुख्य धारा में लाना (b) सतत विकास के लिए जैव विविधता 
(c) जनसंख्या नियंत्रण के लिए जैव विविधता (d) जैव विविधता एवं महिला सुरक्षा (Ans : a)

20. मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद को किस देश ने शरणार्थी का दर्जा दिया है? 
(a) ​भूटान (b) नेपाल (c) ब्रिटेन (d) जापान (Ans : c)