Showing posts with label सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी. Show all posts
Showing posts with label सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी. Show all posts

Wednesday, 29 June 2016

मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी



मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी (Madhya Pradesh General Knowledge Questions and Answers in Hindi) के अन्तर्गत हम यहां मध्य प्रदेश जीके के महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर यहां दे रहे है। यह सभी प्रश्न केन्द्र व मध्य प्रदेश राज्य की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए लाभकारी सिद्ध होगें।

1. राज्य पुनर्गठन आयोग के अध्यक्ष कौन थे? 
(a) हृदयनाथ कुंजरू (b) डॉ. के एम पणिक्कर (c) सरदार वल्लभाई पटेल (d) सैयद फजल अली (Ans : d)

2. ग्वालियर में सिन्धिया वंश की स्थापना किसने की थी– 
(a) माधवराव सिन्धिया (b) जीवाजी राव सिन्धिया (c) रानोजी सिन्धिया (d) दौलतराव सिन्धिया (Ans : c)

3. मध्य प्रदेश की सर्वाधिक सीमा किस राज्य से मिलती है? 
(a) गुजरात (b) राजस्थान (c) महाराष्ट्र (d) उत्तर प्रदेश (Ans : d)
4. राज्य में सिंचाई का प्रमुख साधन कौन-सा है? 
(a) कुएं एवं नलकूप (b) तालाब (c) नहर (d) नहर एवं ​तालाब (Ans : a)

5. चावल का सर्वाधिक उत्पादन प्रदेश के किस जिले में होता है? 
(a) ग्वालियर (b) मुरैना (c) बालाघाट (d) मण्डला (Ans : c)

6. भारत में वनों का राष्ट्रीयकरण सबसे पहले किस राज्य ने किया था? 
(a) मध्य प्रदेश (b) उत्तर प्रदेश (c) झारखण्ड (d) मिजोरम (Ans : a)

7. मध्य प्रदेश को प्रमुख कोयला क्षेत्र कौन-सा है? 
(a) जबलपुर (b) सीधी (c) सिंगरौली (d) ग्वालियर (Ans : c)

8. करेंसी प्रिण्टिंग प्रेस कहां है? 
(a) देवास (b) नीमच (c) होशंगाबाद (d) गुना (Ans : a)

9. मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन कौन-सा है? 
(a) भोपाल (b) इटारसी (c) ग्वालियर (d) जबलपुर (Ans : b)

10. मध्य प्रदेश के प्रथम राज्यपाल कौन थे? 
(a) श्री बी पट्टाभि सीतारमैया (b) श्री के सी रेड्डी (c) श्री सत्यनारायण सिन्हा (d) श्री भगवत दयाल शर्मा (Ans : a)

11. क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला है? 
(a) रीवा (b) सतना (c) छिन्दवाड़ा (d) भोपाल (Ans : c)

12. जनगणना 2011 में प्रदेश का लिंगानुपात कितना है? 
(a) 910 (b) 920 (c) 931 (d) 940 (Ans : c)

13. मध्य प्रदेश के वे खिलाड़ी, जो बाद में पाकिस्तान हॉकी टीम के खिलाड़ी बने। 
(a) लतीफ अनवर (b) असलम शेरखान (c) मुश्ताक अली (d) अख्तर हुसैन (Ans : a)

14. खजुराहो निम्न में से किस वंश की राजधानी थी? 
(a) चन्देल (b) परमार (c) कल्चुरि (d) बुन्देला (Ans : a)

15. देश में मध्य प्रदेश निम्न खनिजों का सबसे बड़ा उत्पादक है? 
(a) कोयला एवं हीरा (b) तांबा एवं लोहा (c) कोयला एवं तांबा (d) तांबा एवं हीरा (Ans : d)

16. मध्य प्रदेश में रेल सेवा विभाग का मुख्यालय कहां पर है? 
(a) इन्दौर (b) भोपाल (c) जबलपुर (d) सीधी (Ans : b)

17. भू-वैज्ञानिक दृष्टि से मध्य प्रदेश भाग है– 
(a) विंध्यन शैल का (b) गोण्डवाना लैण्ड का (c) दक्कन ट्रैप का (d) इनमें से कोई नहीं (Ans : b)

18. राज्य में सर्वप्रथम किस नहर का निर्माण हुआ? 
(a) पगारा नहर (b) वेनगंगा नहर (c) रामगंगा नहर (d) इनमें से कोई नहीं (Ans : a)

19. बुलबुल को राजकीय पक्षी कब घोषित किया गया? 
(a) 1 अक्टूबर, 1983 (b) 1 नवम्बर, 1981 (c) 1 नवम्बर, 1982 (d) 1 सितम्बर, 1983 (Ans : b)

20. मध्य प्रदेश की ऊर्जा राजधानी किस जिले को कहते हैं? 
(a) भोपाल (b) जबलपुर (c) सिंगरौली (d) इन्दौर (Ans : c)

21. मध्य प्रदेश में विधानसभा सीटों की संख्या है? 
(a) 230 (b) 232 (c) 225 (d) 216 (Ans : a)

22. ​'हितोपदेश' किसकी प्रसिद्ध रचना है। 
(a) पद्माकर (b) भूषण (c) केशवदास (d) बाणभट्ट (Ans : a)

23. राज्य में सर्वाधिक साक्षर​ जिला कौन-सा है? 
(a) भोपाल (b) इन्दौर (c) जबलपुर (d) बालाघाट (Ans : a)

24. राज्य में मुख्यमंत्री आवास योजना कब शुरू की गई? 
(a) वर्ष 2001 (b) वर्ष 2006 (c) वर्ष 2007 (d) वर्ष 2009 (Ans : c)

25. मध्य प्रदेश में कुल ​कितनी जनजातियां पाई जाती हैं? 
(a) 40 (b) 43 (c) 48 (d) 46 (Ans : d)

मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान 2016 प्रश्नावली



मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्नावली (Madhya Pradesh General Knowledge Questions in Hindi) के अन्तर्गत हम यहां मध्य प्रदेश जीके के महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर यहां दे रहे है। यह सभी प्रश्न केन्द्र व मध्य प्रदेश राज्य की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए लाभकारी सिद्ध होगें।

1. मध्य प्रदेश में कितने सम्भाग एवं जिले हैं? 
(a) 10 सम्भाग एवं 50 जिले (b) 9 सम्भाग एवं 50 जिले (c) 10 सम्भाग एवं 55 जिले (d) 10 सम्भाग एवं 51 जिले (Ans : d)

2. 1857 के विद्रोह में प्रदेश में सबसे पहले विद्रोह कहां हुआ था? 
(a) नीमच छावनी (b) लश्कर छावनी (c) सतना छावनी (d) रायगढ़ छावनी (Ans : a)

3. मध्य प्रदेश की सर्वोच्च चोटी धूपगढ़ की ऊंचाई कितनी है? 
(a) 1,350 मी. (b) 1,340 मी. (c) 1,250 मी. (d) 1,380 मी. (Ans : a)
4. राज्य में पवन चक्की से सर्वाधिक सिंचाई किस जिले में होती है? 
(a) इन्दौर (b) भोपाल (c) रीवा (d) रतलाम (Ans : a)

5. प्रदेश की प्रमुख व्यापारिक फसल कौन-सी है? 
(a) चना (b) गन्ना (c) मूंगफली (d) सोयाबीन (Ans : d)

6. राज्य के कितने राष्ट्रीय उद्यान प्रोजेक्ट टाइगर योजना में शामिल हैं? 
(a) 4 (b) 5 (c) 6 (d) 7 (Ans : c)

7. मध्य प्रदेश में कोयले की खानें मुख्यत: किस कल्प की हैं? 
(a) चतुर्थ कल्प (b) गोण्डवाना कल्प (c) तृतीय कल्प (d) विंध्य कल्प (Ans : b)

8. राज्य में प्रथम चीनी मिल की स्थापना कहां की गई? 
(a) रतलाम (b) बुरहानपुर (c) मुरैना (d) जबलपुर (Ans : a)

9. मध्य प्रदेश में प्रथम रेलमार्ग कब बनाया गया था? 
(a) 1867 ई. (b) 1875 ई. (c) 1890 ई. (d) 1886 ई. (Ans : a)

10. मध्य प्रदेश में सर्वप्रथम राष्ट्रपति शासन कब लगाया गया? 
(a) 30 मार्च, 1977 (b) 30 अप्रैल, 1977 (c) 30 फरवरी, 1977 (d) 30 मई. 1977 (Ans : b)

11. पृथक मानव विकास रिपोर्ट प्रस्तुत करने वाला देश का पहला जिला है? 
(a) राजगढ़ (b) रायसेन (c) इन्दौर (d) कटनी (Ans : a)

12. मध्य प्रदेश में जनगणना 2011 में साक्षरता दर कितनी है? 
(a) 69.3% (b) 70.10% (c) 70.80% (d) 70.20% (Ans : a)

13. मध्य प्रदेश के एकमात्र आदिवासी खेलकूद विद्यालय की स्थापना कहां की गई है। 
(a) सीधी (b) रीवा (c) सीहोर (d) सागर (Ans : c)

14. स्वतन्त्रता से पूर्व इन्दौर में किस रियासत का शासन था? 
(a) होल्कर (b) मराठा (c) सिन्धिया (d) मालवा (Ans : a)

15. मध्य प्रदेश का एकमात्र एस्बेस्टस उत्पादक जिला कौन-सा है? 
(a) खण्डवा (b) मन्दसौर (c) बालाघाट (d) झाबुआ (Ans : d)

16. देश की पहली ISO-9001 प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाली रेलगाड़ी है– 
(a) भोपाल एक्सप्रेस (b) जबलपुर एक्सप्रेस (c) इन्दौर एक्सप्रेस (d) उपरोक्त सभी (Ans : a)

17. मध्य प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा कहां होती है? 
(a) बालाघाट (b) पंचमढ़ी (c) सीधी (d) शहडोल (Ans : b)

18. कुल उत्पादन की दृष्टि से मध्य प्रदेश में पैदा की जाने वाली फसलों के सही क्रम को पहचानिए? 
(a) गेहूं, सोयाबीन, चना, चावल (b) सोयाबीन, चना, गेहूं, चावल 
(c) चावल, चना, गेहूं, सोयाबीन (d) चना, गेहूं, सोयाबीन, चावल (Ans : a)

19. मध्य प्रदेश को किस नाम से जाना जाता है? 
(a) बर्ड स्टेट (b) टाइगर स्टेट (c) आदिवासी स्टेट (d) इनमें से कोई नहीं (Ans : b)

20. सबसे बड़ी चीनी कारखाना कहां स्थ्ति है? 
(a) ग्वालियर (b) सीहोर (c) रतलाम (d) मन्दसौर (Ans : b)

21. देश में सर्वप्रथम पंचायती राज का उद्घाटन कहां किया गया? 
(a) मध्य प्रदेश (b) राजस्थान (c) पंजाब (d) हरियाणा (Ans : b)

22. वह त्यौहार, जिसमें सर्वाधिक बाल विवाह होते हैं? 
(a) आखातीज (b) नीरजा (c) धड़ल्या (d) दशहरा (Ans : a)

23. जनसंख्या की दृष्टि से राज्य का देश में कौन-सा स्थान है? 
(a) 6वां (b) 7वां (c) 8वां (d) 5वां (Ans : a)

24. मध्य प्रदेश में राजा भोज खुला विश्वविद्यालय कहां है? 
(a) भोपाल (b) उज्जैन (c) इन्दौर (d) ग्वालियर (Ans : a)

25. आदिम जाति कोरकू मध्य प्रदेश में कहां पाई जाती है? 
(a) दक्षिण के जिले में (b) उत्तर-पश्चिम के जिले में (c) पूर्वी जिले में (d) उत्तर-पूर्वी जिले में (Ans : a)

मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान हिन्दी क्विज


मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान हिन्दी क्विज (Madhya Pradesh General Knowledge Quiz in Hindi) के अन्तर्गत हम यहां मध्य प्रदेश जीके के महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर यहां दे रहे है। यह सभी प्रश्न केन्द्र व मध्य प्रदेश राज्य की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए लाभकारी सिद्ध होगें। 
1. प्रदेश के किस सम्भाग में सर्वाधिक जिले शामिल हैं? 
(a) इन्दौर (b) जबलपुर (c) उज्जैन (d) ग्वालियर Answer: इन्दौर 

2. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की गतिविधियों की शुरूआत मध्य प्रदेश में कब से हुई- 
(a) वर्ष 1901 (b) वर्ष 1902 (c) वर्ष 1903 (d) वर्ष 1904 Answer: वर्ष 1904 

3. क्षेत्रफल की दृष्टि से प्रदेश का देश में कौन-सा स्थान है? 
(a) पहला (b) दूसरा (c) तीसरा (d) चौथा Answer: दूसरा 

4. मध्य प्रदेश एवं राजस्थान का सीमा निर्धारण कौन-सी नदी करती है? 
(a) नर्मदा (b) सोन (c) बेतवा (d) चम्बल Answer: चम्बल 

5. राष्ट्रीय अंगूर अनुसन्धान केन्द्र कहां स्थापित किया जा रहा है? 
(a) खण्डवा (b) रतलाम (c) अलीराजपुर (d) देवास Answer: रतलाम 

6. डायनासोर जीवाश्म उद्यान कहां बनाया जा रहा है? 
(a) धार (b) हरदा (c) उज्जैन (d) मन्दसौर Answer: धार 

7. मध्य प्रदेश में यूरेनियम कहां पाया जाता है? 
(a) गोण्डवाना (b) सरगुजा (c) शहडोल (d) इनमें कोई नहीं Answer: शहडोल 

8. ​लाख बनानेका शासकीय कारखाना कहां पर स्थित है? 
(a) डिण्डोरी (b) उमरिया (c) बानमौर (d) छिन्दवाडा Answer: उमरिया 

9. प्रदेश का प्रथम समाचार-पत्र कहां से प्रकाशित हुआ था? 
(a) इन्दौर (b) रतलाम (c) ग्वालियर (d) जबलपुर Answer: ग्वालियर 

10. मध्य प्रदेश में अभी तक कितनी बार राष्ट्रपति शासन लगा है? 
(a) 4 (b) 3 (c) 2 (d) 1 Answer: 3

11. अफीम उत्पादन हेतु प्रसिद्ध जिला है? 
(a) शाजापुर (b) रतलाम (c) नीमच (d) देवास Answer: नीमच 

12. मध्य प्रदेश में सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला कौन-सा है? 
(a) इन्दौर (b) जबलपुर (c) सागर (d) भोपाल Answer: इन्दौर 

13. मध्य प्रदेश की भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान रही वह खिलाड़ी, जिसे अर्जुन अवॉर्ड व विक्रम अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है? 
(a) श्वेता मिश्रा (b) संध्या अग्रवाल (c) कीर्ति पटेल (d) राजेश्वरी ठोलकिया Answer: संध्या अग्रवाल 

14. मध्य प्रदेश में ताम्र बस्ती के साक्ष्य कहां से प्राप्त हुए हैं? 
(a) कायथा (b) नवदाटोली (c) नागदा (d) ये सभी Answer: ये सभी

15. मध्य प्रदेश में मैंगनीज का सबसे बड़ा स्त्रोत कहां है? 
(a) छिन्दवाड़ा (b) बालाघाट (c) मण्डला (d) सतना Answer: बालाघाट 

16. मध्य प्रदेश के किस जिले में रेलवे स्लीपर बनाने का कारखाना स्थित है? 
(a) सीहोर (b) भोपाल (c) होशंगाबाद (d) बेतूल Answer: सीहोर 

17. मध्य प्रदेश में सर्वाधिक तापमान कहां अंकित किया जाता है? 
(a) ग्वालियर (b) विदिशा (गंजबासौदा) (c) गुना (d) बालाघाट Answer: विदिशा (गंजबासौदा) 

18. एशिया का सबसे बड़ा सोयाबीन कारखाना कहां स्थित है? 
(a) उज्जैन (b) खरगौन (c) भोपाल (d) धार Answer: उज्जैन 

19. मध्य प्रदेश सरकार ने बारहसिंगा को राज्य पशु कब घोषित किया? 
(a) 1 नवम्बर, 1982 (b) 1 नवम्बर, 1981 (c) 1 नवम्बर, 1983 (d) 1 नवम्बर, 1984 Answer: 1 नवम्बर, 1981

20. मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे? 
(a) श्री कैलाशनाथ काटजू (b) श्री द्वारका प्रसाद मिश्रा (c) श्री रविशंकर शुक्ल (d) श्री प्रकाश चन्द्र सेठी Answer: श्री रविशंकर शुक्ल 

21. राज्य के प्रथम लोकायुक्त थे– 
(a) पी वी दीक्षित (b) सत्यनारायण सिन्हा (c) भगवत दयाल शर्मा (d) राम किशोर शुक्ला Answer: पी वी दीक्षित

22. सिंहस्थ मेला (कुम्भ) कहां लगता है? 
(a) उज्जैन (b) छतरपुर (c) चन्देरी (d) शिवपुरी Answer: उज्जैन 

23. राज्य में नगरीय जनसंख्या कितनी है? 
(a) 27.6% (b) 26.6% (c) 25.6% (d) 25.6% Answer: 27.6%

24. प्रदेश का सबसे पुरान चिकित्सा महाविद्यालय है? 
(a) गजराराजे चिकित्सा महाविद्यालय (ग्वालियर) (b) महात्मा गांधी मेमोरियल चिकित्सा महाविद्यालय (इन्दौर)
(c) शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय (जबलपुर) (d) एस.एन. मेडिकल कॉलेज (रीवा) Answer: गजराराजे चिकित्सा महाविद्यालय 

25. मध्य प्रदेश में विश्वामित्र पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है? 
(a) खेल (b) साहित्य (c) सुगम संगीत (d) समाज कार्य Answer: खेल
 

Friday, 10 June 2016

भारत का भूगोल सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी - Indian Geography GK



भारत का भूगोल सामान्य ज्ञान (Indian Geography GK Questions) के 200 सवालों को प्रश्नोत्तरी सेट के रूप मेें दिया जा रहा है। इसमें भारत का भूगोल संबंधी सभी तरह के प्रश्नों को शामिल किया गया है। इस तरह प्रतियोगी विद्यार्थियों के लिए सभी परीक्षाओं में समान रूप से बहुउपयोगी साबित होगें।

1. कोंकण तट कहाँ से कहाँ तक विस्तृत है? 
(A) गोवा से कोच्चि (B) गोवा से दीव (C) गोवा से दमन (D) गोवा से मुम्बई (Ans : C)

2. भारत में शरदकालीन वर्षा का क्षेत्र है– 
(A) तमिलनाडु-कर्नाटक (B) पंजाब-राजस्थान (C) पंजाब-तमिलनाडु (D) ओडिसा-कर्नाटक (Ans : A)

3. तमिलनाडु के दो-तिहाई क्षेत्र पर किस मिट्टी का विस्तार पाया जाता है? 
(A) लाल मिट्टी (B) काली मिट्टी (C) लैटेराइट मिट्टी (D) जलोढ़ मिट्टी (Ans : A)

4. भारत में चन्दन की लकड़ी के वन सबसे अधिक कहाँ पाये जाते हैं? 
(A) असम की पहाड़ियों में (B) शिवालिक की पहाड़ियों में (C) नीलगिरि की पहाड़ियों में (D) सतपुड़ा की पहाड़ियों में (Ans : C)

5. विश्व के कुल वन क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत हिस्सा भारत में है? 
(A) 0.6% (B) 2.82% (C) 1.8% (D) 2.2% (Ans : B)

6. हाथी किस राष्ट्रीय उद्यान में पाया जाता है? 
(A) नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान (B) बोरीविली राष्ट्रीय उद्यान (C) दुधवा राष्ट्रीय उद्यान (D) काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (Ans : A)

7. पश्चिमी घाट (सह्याद्रि) की सबसे ऊँची शिखर है– 
(A) धूपगढ़ (B) दोदाबेट्टा (C) अनामुदी (D) गुरुशिखर (Ans : C)

8. भारत के जनसंख्या के इतिहास में जनांकिकीय विभाजन वर्ष कहा जाता है– 
(A) 1921 ई. (B) 1931 ई. (C) 1941 ई. (D) 1951 ई. (Ans : A)

9. नवीनतम उपलब्ध आँकड़ों के अनुसार देश में राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लम्बाई कितनी हैं? 
(A) 22,00,163 किमी (B) 23,51,298 किमी (C) 24,65,877 किमी (D) 79,243 किमी (Ans : D)

10. कैगा में होता है– 
(A) पोटैशियम निष्कर्षण (B) नाभिकीय ऊर्जा उत्पादन (C) जल-विद्युत् उत्पादन (D) कोयला उत्खनन (Ans : B)

11. बरौनी निम्न में से किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है? 
(A) तेलशोधन उद्योग (B) चमड़ा उद्योग (C) लौह-इस्पात उद्योग (D) कागज उद्योग (Ans : A)

12. भारत में सबसे अधिक कोयले के भण्डार हैं– 
(A) गोदावरी की घाटी में (B) सतपुड़ा की घाटी में (C) गंगा की घाटी में (D) दामोदर की घाटी में (Ans : D)

13. इन्दिरा गाँधी नहर निकलती है– 
(A) भाखड़ा बाँध से (B) हरिके बाँध से (C) पोंग बाँध से (D) उकाई बाँध से (Ans : B)

14. निम्नांकित में से कौन-सी परियोजना भारत-नेपाल सहयोग परियोजना के अन्तर्गत नहीं आती है? 
(A) शारदा बाँध परियोजना (B) टनकपुर बाँध परियोजना (C) पंचेश्वर परियोजना (D) चूखा परियोजना (Ans : D)

15. भारत का सबसे लम्बा नदी बाँध कौन-सा है? 
(A) रिहन्द बाँध (B) फरक्का बाँध (C) हीराकुड बाँध (D) कृष्ण राज सागर बाँध (Ans : C)

16. जौनपुर किस नदी के तट पर स्थित है? 
(A) गंगा (B) सरयू (C) गोमती (D) रिहन्द (Ans : C)

17. वैनगंगा तथा पैनगंगा किसकी सहायक नदी है? 
(A) गोदावरी (B) कृष्णा (C) गंगा (D) झेलम (Ans : A)

18. भारत की प्रसिद्ध लैगून झील है– 
(A) डल झील (B) चिल्का झील (C) पुलीकट झील (D) मानसरोवर (Ans : B)

19. कपिल धारा जलप्रपात किस नदी पर स्थित है? 
(A) तापी (B) शरवती (C) नर्मदा (D) इन्द्रावती (Ans : C)

20. जोजिला दर्रा किस राज्य में स्थित है? 
(A) हिमाचल प्रदेश (B) जम्मू-कश्मीर (C) उत्तराखण्ड (D) सिक्किम (Ans : B)
 

भारतीय इतिहास वस्तुनिष्ट सामान्य ज्ञान



भारत के इतिहास पर भारतीय इतिहास सामान्य ज्ञान (Indian History GK Questions SET 10) प्रश्नोत्तरी के रूप प्रकाशित की है जो सभी प्रतियोगी विद्यार्थियों के लिए परीक्षाओं में समान रूप से उपयोगी साबित होगी।

1. उत्तर-वैदिक काल से सम्बन्धित मृदभांड संस्कृति है– 
(A) गेरुवर्णी मृदभांड (OCP) संस्कृति (B) चित्रित धूसर मृदभांड (PGW) संस्कृति 
(C) a और b दोनों (D) उपरोक्त् में से कोई नहीं (Ans : B)

2. मगध साम्राज्य के बारे में कौन सही नहीं है? 
(A) पुराणों एवं महाकाव्यों के अनुसार इसकी स्थापना वृहद्रथ ने की 
(B) महापद्यनंद ने इसे सर्वाधिक विस्तार प्रदान किया तथा ‘सर्वक्षत्रांतक’ (क्षत्रियों का अंत करने वाला) एवं ‘इकराट’ की उपधि धारण की 
(C) गिरिव्रज, राजगृह, पाटलिपुत्र एवं वैशाली क्रमश इसकी चार राजधानीयाँ बनीं 
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं (Ans : D)

3. जैन साहित्य का संकलन किस भाषा व लिपि में है? 
(A) संस्कृत व देवनागरी (B) प्राकृत व अर्धमागधी (C) पालि व पूर्ण मागधी (D) संस्कृत व ब्राह्मी (Ans : B)

4. अशोक के समय के मौर्य राजतंत्र के बारे में सही विशेषण क्या है? 
(A) प्रबुद्ध निरंकुशवाद (B) पैतृक निरंकुशवाद (C) नियंत्रित प्रजातंत्र (D) केन्द्रित निरंकुशवाद (Ans : B)

5. संगम युग में उरैयूर किस लिए विख्यात था? 
(A) मसालों के व्यापार का महत्त्वपूर्ण केन्द्र (B) कपास के व्यापार का महत्त्वपूर्ण केन्द्र 
(C) विदेशी व्यापार का महत्त्वपूर्ण व्यापारिक केन्द्र (D) आंतरिक व्यापार का महत्त्वपूर्ण व्यापारिक केन्द्र (Ans : B)

6. चन्द्रगुप्त II ने ‘विक्रमादित्य’ की उपाधि कब धारण की? 
(A) शकों का उन्मूलन करने के बाद (B) गुप्त सिंहासन पर बैठने के बाद 
(C) चाँदी के सिक्के जारी करने पर (D) उपर्युक्त सभी (Ans : A)

7. हर्षवर्धन के अग्रज राज्यवर्धन II की हत्या किसने की थी? 
(A) मालवा नरेश देवगुपत (B) गौड़ नरेश शशांक (C) मैत्रक नरेश भटार्क (D) इनमें से कोई नहीं (Ans : B)

8. निम्नलिखित में से किसको चाल्कोलिथिक एज (Chalcolithic Age) कहा जाता है? 
(A) पुरापाषाण युग (B) नवपाषाण युग (C) ताम्रपाषाण युग (D) लौह युग (Ans : C)

9. प्रसिद्ध कलाविद फग्र्युसन ने किसके बारे में कहा है, उस काल के कलाकारों ने दैत्यों की तरह कल्पना की और जौहरियों की तरह उसे पूरा किया? 
(A) चोल स्थापत्य कला (B) राष्ट्रकूट स्थापत्य कला (C) विजयनगर स्थापत्य कला (D) इनमें से कोई नहीं (Ans : A)

10. अलाउद्दीन खिलजी ने कहाँ के शासक को 6 महीने तक राजधानी दिल्ली में रखा, ‘राय रायान’ (राजाओं का राजा) की उपाधि दी तथा गुजरात का नवसारी जिला उसके राज्य में शामिल करवा दिये? 
(A) देवगिरि के शासक रामचन्द्र को (B) वारांगल के शासक प्रताप रुद्रदेव को 
(C) द्वारासमुद्र के शासक वीर बल्लवाल को (D) मदुरा (माबर) के शासक वीर पाण्डय को (Ans : A)

11. विट्ठल स्वामी का मन्दिर किस देवता को समर्पित मन्दिर है– 
(A) विट्ठल के रूप में विष्णु को (B) विट्ठल के रूप में शिव को (C) विट्ठल के रूप में गणेश को (D) विट्ठल के रूप में कार्तिकेय को (Ans : A)

12. किस संत ने ईश्वर को अपने पास अनुभव करने के लिए नृत्य एवं गीतों (कीर्तन) को माध्यम बनाया? 
(A) शंकरदेव (B) चंडी दास (C) ज्ञान देव (D) चैतन्य महाप्रभु (Ans : D)

13. औरंगजेब ने ज्यादा भवनों का निर्माण नहीं करवाया क्योंकि– 
(A) उसे वास्तुकला में कोई रुचि नहीं थी। (B) राजमिस्त्री उपलब्ध नहीं थे। 
(C) वह मितव्ययी था। (D) उसे अपने शासनकाल में निरंतर युद्ध करने पड़े। (Ans : D)

14. शिवाजी के समय में ‘अष्टप्रधान’ कहा जाता था– 
(A) आठा विद्धानों की सभा को (B) आठ सर्वाधिक बहादुर सैनिकों को, जो शिवाजी के अंगरक्षक होते थे 
(C) आठ मंत्रियों की एक परिषद् को (D) शिवाजी के आठ महत्त्वपूर्ण सलाहकारों को (Ans : C)

15. हवामहल कहाँ अवस्थित है? 
(A) बंगलुरु (B) छत्तीसगढ़ (C) दिल्ली (D) जयपुर (Ans : D)

16. डुप्ले के सबंध में क्या सही है? 
(A) वह पहला व्यक्ति था जिसने भारत में यूरोपीय साम्राज्य (उपनिवेश) की नींव रखी 
(B) उसने पहली बार यूरोपीय सेना को भारतीय राजदरबार में भारतीय खर्च पर नियुक्त करवाया था 
(C) उसने पहली बार वे हथकण्डे प्रयोग किए जो भारत को जीतने के लिए अंग्रेजों के मार्गदर्शक बने 
(D) उपर्युक्त सभी (Ans : B)

17. अंग्रेजों ने भारत में रेलवे का निर्माण किस लिये किया था? 
(A) ब्रिटिश उद्योगों में उत्पादित वस्तुओं की तेजी से खपत एवं ब्रिटिश उद्योगों के लिए भारत के विभिन्न भागों से कच्चे माल की आपूर्ति 
(B) विस्तृत भारतीय साम्राज्य को एक राजनीतिक प्रशासनिक सूत्र में आबद्ध करना 
(C) आन्तरिक विद्रोह व बाह्म आक्रमण के दौरान सेना का तेजी से आवागमन 
(D) उपर्युक्त सभी को ध्यान में रखकर (Ans : D)

18. अन्तर्जातीय एवं विधवा पुनर्विवाह से सम्बन्धित 1872 का अधिनियम क्या कहलाता था? 
(A) यूनिवर्सल मेरिजेज एक्ट (B) ब्रह्म मैरिज एक्ट (C) इण्टर कास्ट मेरिज एक्ट (D) विडोर मेरिज एक्ट (Ans : B)

19. पहली बार किस कारखाना अधिनियम में बच्चों की सुरक्षा के उपाय के प्रावधान किए गए? 
(A) भारतीय कारखाना अधिनियम, 1881 (B) भारतीय कारखाना अधिनियम, 1891 
(C) भारतीय कारखाना अधिनियम, 1911 (D) उपर्युक्त में से कोई नहीं (Ans : A)

20. आधुनिक इतिहासकार, जिसने 1857 के विद्रोह को ‘स्वतन्त्रता की पहली लड़ाई’ कहा था– 
(A) आर. सी. मजुमदार (B) एस. एन. सेन (C) वी. डी. सावरकर (D) अशोक मेहता (Ans : C)

सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी भारत का इतिहास



भारत के इतिहास पर भारतीय इतिहास सामान्य ज्ञान (Indian History GK Questions SET 9) प्रश्नोत्तरी के रूप प्रकाशित की है जो सभी प्रतियोगी विद्यार्थियों के लिए परीक्षाओं में समान रूप से उपयोगी साबित होगी।

1. ऋग्वैदिक काल से सम्बन्धित मृदभांड संस्कृति है– 
(A) गेरुवर्णी मृदभांड (OCP) संस्कृति (B) चित्रित धूसर मृदभांड (PGW) संस्कृति 
(C) a और b दोनों (D) उपरोक्त में से कोई नहीं (Ans : A)

2. प्राचीन भारत में पहला विदेशी आक्रमण किनके द्वारा किया गया? 
(A) ईरानियों द्वारा (B) यूनानियों द्वारा (C) शकों द्वारा (D) कुषाणों द्वारा (Ans : A)

3. वासुदेव कृष्ण की पूजा सर्वप्रथम किसने प्रारम्भ की? 
(A) सात्वतों ने (B) वैदिक आर्यो ने (C) तमिलों ने (D) आभीरों ने (Ans : A)

4. कलिंग युद्ध की विजय तथा क्षत्रियों का वर्णन अशोक के किस शिलालेख में हैं? 
(A) शिलालेख I (B) शिलालेख II (C) शिलालेख XII (D) शिलालेख XIII (Ans : D)

5. तिरुवल्लुवर की रचना ‘कुरल’ या मुप्पाल को कहा जाता है– 
(A) तमिल भूमि का बाइबिल (B) तमिल भूमि का महान् व्याकरण ग्रंथ 
(C) तमिल भूमि का महान् नाट्य ग्रंथ (D) उपरोक्त में से कोई नहीं (Ans : A)

6. निम्नलिखित में कौन-सा नाटक कालिदास ने नहीं लिखा था? 
(A) मालविकाग्निमित्र (B) अभिज्ञान शाकुन्तलम (C) विक्रमोर्वशीयम् (D) जानकी हरण (Ans : D)

7. हर्षवर्धन की बहन राज्यश्री का विवाह किसके साथ हुआ था? 
(A) शक शासक रुद्रदमन से (B) मौखरि नरेश ग्रहवर्मा से 
(C) वाकाटक नरेश विंध्यशक्ति से (D) मैत्रक नरेश भर्टाक से (Ans : B)

8. निम्नलिखित प्राचीन भारतीय अभिलेखों में कौन-सा एक खाद्यान्न को देश में संकटकाल में उपयोग हेतु सुरक्षित रखने के बारे में प्राचीनतम शाही आदेश है? 
(A) सोहगौरा ताम्रपत्र (B) अशोक का रुम्मिनदेई स्तम्भ लेख 
(C) प्रयाग प्रशस्ति (D) चंद्र का मेहरौली लौह स्तम्भ लेख (Ans : A)

9. राजराजा I ने श्रीलंका के विजित प्रदेशों को मुम्डिचोलमण्डलम के नाम से चोल साम्राज्य का एक प्रांत बनाया था मुम्डिचोल देव की उपाधि धारण की। इस नये प्रांत की राजधानी किसे बनाया गया? 
(A) अनुराधापुर (B) पोलन्नरुआ (C) कन्याकुमारी (D) इनमें से कोई नहीं (Ans : B)

10. अलाउद्दीन खिलजी के समय में मलिक काफूर के नेतृत्व में दक्षिण अभियान (1307 ई. 1312 ई.) किया गया। इस अभियान में पराजित राज्यों का क्रम था– 
(A) देवगिरि, वारांगल, होयसल, मदुरा (B) वारांगल, देवगिरि, होयसल, मदुरा 
(C) होयसल, वारांगल, देवगिरि, मदुरा (D) मदुरा, देवगिरि, वारांगल, होयसल (Ans : A)

11. किस यात्री ने तालीकोटा युद्ध (1565) के बाद विजयनगर साम्राज्य का भ्रमण किया और इस राजकीय नगर के विनष्ट वैभव पर टिप्पणी की? 
(A) निकोली द कोण्टी (B) डोमिंगो पाएस (C) फरनाओं नूनिज (D) सीजर फ्रेडरिक (Ans : D)

12. महाराष्ट्र में भक्ति संप्रदाय निम्नलिखित में से किसकी शिक्षाओं द्वारा फैला था? 
(A) संत तुकाराम (B) संत ज्ञानेश्वर (C) समर्थ गुरु रामदास (D) चैतन्य महाप्रभु (Ans : B)

13. बाबर को भारत पर आक्रमण करने के लिए आमंत्रित करने वालों में कौन शामिल नहीं था? 
(A) पंजाब का सूबेदार दौलत खाँ लोदी व उसका पुत्र दिलावर खाँ लोदी (B) इब्राहित लोदी का चाचा आलम खाँ लोदी 
(C) मेवाड़ का शासक राणा सांगा (D) चंदेरी का शासक मेदिनी राय (Ans : D)

14. शिवाजी की अंतिम सैन्य अभियान था– 
(A) कर्नाटक अभियान (B) सलेहर का अभियान (C) जंजीरा के सिद्दियों के विरुद्ध अभियान (D) कोंडाणा का अभियान (Ans : A)

15. कौन-से वृहत् मंदिर के प्रारंभिक अभिकल्पना तथा निर्माण सूयर्यवर्मन II के राज्यकाल के दौरान हुए? 
(A) श्री मरियम्मन मंदिर (B) अंकोरवाट मंदिर (C) बाटु गुहा मंदिर (D) कामाख्या मंदिर (Ans : B)

16. जेम्स प्रथम का राजूदत जो जहाँगीर के दरबार में आया? 
(A) फादर हेरास (B) बारबोसा (C) सर टॉमस रो (D) मॉनिदर विलियम्स (Ans : C)

17. अंग्रेजों द्वारा बनाई गई भूराजस्व व्यवस्था की निम्न प्रणालियों में से कौन-सी कृषकों के हितों को अधिक सुरक्षा प्रदान करती थी? 
(A) बंगाल प्रांत की स्थायी भूव्यवस्था (B) मद्रास प्रांत की रैय्यतवाड़ी भूव्यवस्था 
(C) मध्यवर्ती प्रांत की जमींदारी भूव्यवस्था (D) संयुक्त प्रांत की मालगुजारी भूव्यवस्था (Ans : B)

18. किन मुद्दों पर विवाद होने के चलते 1866 में ब्रह्म समाज का विभाजन हो गया तथा केशव चन्द्र सेन ने ‘भारतीय ब्रह्म समाज’ या, ‘नवीन ब्रह्म समाज’ की स्थापना की? 
(A) सामाजिक सुधार विशेषतः जाति प्रथा संबंधी सुधार (B) हिन्दवाद एवं ब्रह्मवाद में संबंध 
(C) a और b दोनों (D) न ही a एवं न ही b (Ans : C)

19. पहली बार किस कारखाना अधिनियम के तहत महिला मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई? 
(A) प्रथम भारतीय कारखाना अधिनिमय, 1881 (B) दूसरा भारतीय कारखाना अधिनियम, 1891 
(C) तीसरा भारतीय कारखाना अधिनियम, 1911 (D) चैथा भारतीय मजदूर संघ अधिनियम, 1926 (Ans : B)

20. डलुगलन के रूप में सात ब्रिटिश के प्रति जनजातिया विद्रोह किसने किया? 
(A) कोली मल्लय (B) राणाडे (C) विरसा मुण्डा (D) कौडा दोरा (Ans : C) 

सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी भारत का इतिहास | Indian History Questions



भारत के इतिहास पर भारतीय इतिहास सामान्य ज्ञान (Indian History GK Questions SET 8) प्रश्नोत्तरी के रूप प्रकाशित की है जो सभी प्रतियोगी विद्यार्थियों के लिए परीक्षाओं में समान रूप से उपयोगी साबित होगी।

1. सिंधु सभ्यता में वृहत् स्नानागार पाया जाता है– 
(A) मोहनजोदड़ो में (B) हड़प्पा में (C) लोथल में (D) कालीबंगा में (Ans : A)

2. ग्रीक/यूनानी लेखकों द्वारा किसे ‘अग्रमीज’/‘जैन्ड्रमीज’ कहा गया? 
(A) अजातशत्रु (B) कालाशोक (C) महापद्यनंद (D) घननंद (Ans : D)

3. बौद्ध धर्म ग्रहण करने वाली पहली महिला कौन थी? 
(A) यशोधरा (B) महामाया (C) महाप्रजापति गौतमी (D) बिम्बा (Ans : C)

4. अशोक के अधिकांश अभिलेख किस भाषा व लिपि में हैं? 
(A) प्राकृत व ब्राह्मी (B) संस्कृत व ब्राह्मी (C) पालि व ब्रह्मी (D) इनमें से कोई नहीं (Ans : A)

5. सर्वप्रथम भारत में विशुद्ध संस्कृत भाषा में लम्बा अभिलेख किस राजा द्वारा जारी किया गया? 
(A) यवन राजा मिनाण्डर द्वारा (B) शक राजा रुद्रदमन द्वारा (C) पार्थव राजा गोन्दोफिर्नस द्वारा (D) कुषाण राजा कनिष्क द्वारा (Ans : B)

6. स्कन्दगुप्त को किस स्तम्भ लेख में ‘शक्रोपम’ कहा गया? 
(A) कहौम स्तम्भ लेख (B) जूनागढ़ शाकुन्तलम (C) प्रयाग प्रशस्ति (D) मन्दसौर लेख (Ans : A)

7. हर्षवर्धन ने 606 ई. में हर्ष संवत् की स्थापना किस उपलक्ष्य में की थी? 
(A) अपने राज्यारोहण के उपलक्ष्य में (B) कन्नौज् पर अधिकार करने उपलक्ष्य में 
(C) सिंध विजय के उपलक्ष्य में (D) पूर्वी भारत की विजय के उपलक्ष्य में (Ans : A)

8. निम्नलिखित अंग्रेजों में से कौन था जिसने सर्वप्रथम ‘भगवद्गीता’ का अंग्रेजी में अनुवाद किया था? 
(A) विलियम जोन्स (B) चाल्र्स विल्किन्स (C) एलेक्जेंडर कनिंघम (D) जॉन मार्शल (Ans : B)

9. सोमनाथ के मन्दिर पर 1205 ई. में महमूद गजनवी के आक्रमण के समय गुजरात का शासक कौन था? 
(A) भीमदेव I (B) भीमदेव II (C) मूलराज I (D) मूलराज II (Ans : A)

10. मलिक काफूर को ‘हजार दीनारी’ कहा गया क्योंकि– 
(A) उसे 1000 दीनार में खरीदा गया (B) वह 1000 सैनिकों का प्रधान था 
(C) उसके पास 1000 गाँवों का स्वामित्व प्राप्त था (D) उपरोक्त में से कोई नहीं (Ans : A)

11. किसने बीजापुर में स्थित गोल गुम्बज का निर्माण किया जो विश्व का दूसरा बड़ा गुम्बज है और अपने मर-मरश्रावी गैलरी (Whispering Gallery) के लिए प्रसिद्ध है? 
(A) मुहम्मद रसान (B) युसूफ आदिलशाह (C) इस्माइल आदिलशाह (D) मुहम्मद आदिलशाह (Ans : D)

12. ‘ब्रह्मा सत्य है और जगत मिथ्या (भ्रम या माया) है’ –यह किसकी उक्ति है? 
(A) शंकराचार्य (B) रामानुजाचार्य (C) वल्लभाभार्च (D) चैतन्य (Ans : A)

13. किस सूफी सिलसिले की गतिविधियों का मुख्य केन्द्र बिहार था? 
(A) चिश्ती (B) सुहरावर्दी (C) फिरदौसी (D) कादिरी (Ans : C)

14. अपने राज्यभिषेक के उपलक्ष्य में शिवाजी ने क्या नहीं किया? 
(A) अपनी एक मुहर बनवायी (B) एक नया संवत् चलाया 
(C) ‘क्षत्रियकुलवस्तमां’ (क्षत्रिय परिवारों का आभूषण) एवं ‘हिन्दुत्व-धर्मोद्धारक (हिन्दू धर्म का उद्धारक) की उपाधि धारण की 
(D) सभी प्रकार के कर हटा लिए (Ans : D)

15. सूर्य मंदिर स्थित है– 
(A) पुरी में (B) खजुराहो में (C) कोणार्क में (D) गया में (Ans : C)

16. फ्रांसीसियों के पतन का कारण था– 
(A) अंग्रेजों की नौसैनिक श्रेष्ठता एवं भारत व भारत के बाहर अंग्रेजों से व्यापारिक प्रतिद्वन्द्विता (B) फ्रांसीसी सरकार के समर्थन का अभाव 
(C) फ्रांसीसी कंपनी का दुर्बल संगठन (D) उपर्युक्त सभी (Ans : C)

17. बंगाल के नवाब मीर कासिम ने मुर्शिदाबाद के स्थान पर मुंगेर को राजधानी बनाया क्योंकि– 
(A) वह मुर्शिदाबाद के षडयंत्रमय वातावरण तथा कोलकाता से दूर रहना चाहता था ताकि अंग्रेजों का हस्तक्षेप न हो 
(B) बंगाल के गवर्नर वेन्सिटार्ट ने उसे ऐसा करने के लिए दबाव डाला था 
(C) मुंगेर के रमणीक वातावरण से वह बहुत प्रभावित था 
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं (Ans : A)

18. एम. सी. शीतलवाड, वी. एन. राव तथा अल्लादि कृष्णस्वामी अय्यर प्रख्यात सदस्य थे– 
(A) स्वराज पार्टी के (B) ऑल इंडियन नेशनल लिबरल फेडरेशन के 
(C) मद्रास लेबर यूनियन के (D) सर्वेन्ट्स ऑफ इंडिया सोसाइटी के (Ans : C)

19. निम्नलिखित में से कौन मंदिर प्रवेश आंदोलन (निम्न जातियों के लिए मंदिरों में प्रवेश की अनुमति दिलाने का आंदोलन) नहीं था? 
(A) केरल का वायकोम सत्याग्रह (1924-25) (B) गुजरात का बारदोली सत्याग्रह (1928) 
(C) महाराष्ट्र का कालाराम मंदिर सत्याग्रह (1928) (D) केरल का गुरुवायूर सत्याग्रह (1931-33) (Ans : B)

20. 1857 के विद्रोह के बाद ब्रिटिश सरकार ने सिपाहियों का इन प्रांतों से चयन किया– 
(A) उत्तर प्रदेश एवं बिहार के ब्राह्मण (B) पूर्व से बंगाली एवं उड़िसा 
(C) गोरखा, सिख एवं पंजाबी उत्तर प्रांत से (D) मद्रास प्रेसिडेंसी एवं मराठा (Ans : C) 

Thursday, 9 June 2016

भारतीय इतिहास प्रश्नोत्तर - Indian History Hindi Questions



भारत के इतिहास पर भारतीय इतिहास सामान्य ज्ञान (Indian History GK Questions SET 7) प्रश्नोत्तरी के रूप प्रकाशित की है जो सभी प्रतियोगी विद्यार्थियों के लिए परीक्षाओं में समान रूप से उपयोगी साबित होगी।

1. सैंधव सभ्यता की ईंटों का अलंकरण किस स्थान से मिला है? 
(A) कालीबंगा (B) चन्हुदड़ों (C) मोहनजोदड़ो (D) बनावली (Ans : A)

2. निम्नलिखित में से किसमें सोलह महाजनपदों की सूची उपलब्ध है– 
(A) महाभारत में (B) अंगुत्तर निकाय में (C) छांदोग्य उपनिषद् में (D) संयुक्त निकाय में (Ans : B)

3. सांची क्यों विख्यात है? 
(A) चट्टान काटकर बनाए गए मंदिर (B) सबसे बड़ा बौद्ध स्तूप (C) गुहा चित्रकारी (D) अशोक के शिलालेख (Ans : B)

4. अशोक ने कलिंग विजय किस वर्ष की? 
(A) राज्यभिषेक के 8वें वर्ष (B) राजगद्दी पर बैठने के 8वें वर्ष (C) अपने गवर्नर बनने के 8वें वर्ष (D) इनमें से कोई नहीं (Ans : A)

5. प्राचीन काल के भारत पर आक्रमणों के सम्बन्ध में कौन-सा सही कालानुक्रम है? 
(A) यूनानी-शक-कुषाण (B) यूनानी-कुषाण-शक (C) शक-यूनानी-कुषाण (D) शक-कुषाण-यूनानी (Ans : A)

6. निम्न में से कौन-सा गुप्त वंश के पतन का कारण नहीं था? 
(A) स्कंदगुप्त के बाद केन्द्र की शक्तियों का दुर्बल होना (B) हूणों का आक्रमण 
(C) प्रांतीय शासकों का विद्रोह (D) सत्ता के नियंत्रण के लिए आंतरिक कलह (Ans : D)

7. सम्राट् हर्षवर्धन ने दो महान् धार्मिक सम्मेलनों का आयोजन किया था– 
(A) कन्नौज व प्रयाग में (B) प्रयाग व थानेश्वर में (C) थानेश्वर व वल्लभी में (D) वल्लभी व प्रयाग में (Ans : A)

8. प्राचीन नगर तक्षशिला निम्नलिखित में से किसके बीच स्थित था? 
(A) सिंधु व झेलम (B) झेलम व चेनाब (C) चेनाब व रावी (D) रावी व व्यास (Ans : A)

9. ब्लैक पगोडा है– 
(A) मिस्त्र में (B) श्रीलंका में (C) कोणार्क में (D) मदुरै में (Ans : C)

10. निम्न में से किस राजवंश के अन्तर्गत विजारत का चरमोत्कर्ष हुआ? 
(A) इल्बरी (B) खिलजी (C) तुगलक (D) लोदी (Ans : C)

11. निम्नलिखित कौन-सा क्षेत्र विजयनगर के शासकों और बहमनी क सुल्तानों के मध्य विवाद का विषय नहीं था? 
(A) कृष्णा-तुंगभद्रा का दोआब क्षेत्र (B) गोदावरी-कृष्णा का डेल्टा क्षेत्र 
(C) मराठवाड़ा का कोंकण आदि क्षेत्र (D) वारंगल का क्षेत्र (Ans : D)

12. बुद्ध और मीराबाई के जीवन दर्शन में मुख्य साम्य था– 
(A) अहिंसा व्रत का पालन (B) निर्वाण के लिए तपस्या (C) संसार दुखपूर्ण है (D) सत्य बोलना (Ans : C)

13. दिल्ली सल्तनत के सुल्तान इल्तुतमिश ने किसे ‘शेख-उल-इस्लाम’ की उपाधि दी? 
(A) मुईनुद्दीन चिश्ती (B) शेख बहाउद्दीन जकारिया (C) बाबा फरीद (D) सलीम चिश्ती (Ans : B)

14. सन् 1750 में संगोला समझौता किसके मध्य हुआ? 
(A) पेशवा बाजीराव और रामराजा (B) पेशवा विश्वनाथ और छत्रपति 
(C) पेशवा बालाजी बाजीराव और रामराज (D) किसी के साथ नहीं (Ans : C)

15. बाबर ने अपनी आत्मकथा में विजयनगर के किस शासक का उल्लेख किया है? 
(A) कृष्ण देव राय (B) बुक्का (C) हरि-हर (D) देवराय प्रथम (Ans : A)

16. 30 सितम्बर 1716 को मुगल बादशाह फर्रुखसियर द्वारा ब्रिटिश कंपनी के नाम जारी फरमान के संबंध में क्या सही है? 
(A) इसके द्वारा कंपनी को केवल रु. 3000 के वार्षिक खराज पर निःशुल्क व्यापार करने का अधिकार मिला 
(B) इसके द्वारा कोलकाता के आसपास के गाँवों को किराये पर खरीदने की अनुमति मिली 
(C) इसके द्वारा बंगाल के शाही मुद्रणालय में सिक्का ढ़ालने की अनुमति मिली 
(D) उपर्युक्त सभी (Ans : B)

17. सुगौली की संधि (1816 ई.) किनके बीच संपन्न हुई थी? 
(A) ईस्ट इंडिया कंपनी और नेपाल (B) ईस्ट इंडिया कंपनी और मिथिला 
(C) ईस्ट इंडिया कंपनी और अवध (D) अवध का नवाब और नेपाल (Ans : A)

18. इनमें से कौन-सा कथन सही नहीं है? 
(A) वर्ष 1829 में विलियम बैटिंक ने सती प्रथा को कानून द्वारा अपराध घोषित कर दिया 
(B) वर्ष 1856 में सरकार ने कानून बनाया जिसके अनुसार हिन्दू विधवाएँ पुनर्विवाह कर सकती थी 
(C) वर्ष 1875 में स्वामी दयानंद सरस्वती के द्वारा आर्य समाज की स्थापना की गई 
(D) राजा राममोहन राय सती प्रथा के समर्थक थे (Ans : D)

19. ‘नाई धोबी बंद’ सामाजिक बहिष्कार का एक रूप था जो 1919 में– 
(A) किसानों द्वारा प्रतापगढ़ जिले में चलाया गया था 
(B) साधुओं द्वारा चलाया गया आंदोलन जिससे निम्न जाति के लोगों का उद्धार हो सके 
(C) जमींदारों द्वारा गांव के निम्न जाति के विरुद्ध उठाया गया कदम 
(D) निम्न जाति द्वारा ठेकेदारों के विरुद्ध उठाया गया आंदोलन (Ans : A)

20 1857 के विद्रोह की शक्ति का सबसे महत्त्वपूर्ण तत्त्व कौन-सा था– 
(A) नाना साहेब का नेतृत्व (B) झांसी की रानी का नेतृत्व 
(C) बहादुरशाह का सहयोग (D) हिन्दु-मुस्लिम एकता (Ans : D) 

भारतीय इतिहास सामान्य ज्ञान | Indian History General Knowledge



भारत के इतिहास पर भारतीय इतिहास सामान्य ज्ञान (Indian History GK Questions SET 6) प्रश्नोत्तरी के रूप प्रकाशित की है जो सभी प्रतियोगी विद्यार्थियों के लिए परीक्षाओं में समान रूप से उपयोगी साबित होगी।

1. हड़प्पा सभ्यता के सम्पूर्ण क्षेत्र का आकार किस प्रकार का था? 
(A) वर्गाकार (B) आयताकार (C) त्रिभुजाकार (D) गोलाकार (Ans : C)

2. एशिया माइनर स्थित बोगाजकोई का महत्त्व इसलिए है कि– 
(A) वहाँ जो अभिलेख प्राप्त हुए हैं, उनमें 4 वैदिक देवताओं-इन्द्र, वरुण, मित्र, नासत्य का उल्लेख मिलता है 
(B) मध्य एशिया व तिब्बत के बीच एक महत्त्वपूर्ण व्यापारिक केन्द्र था 
(C) वेद के मूल ग्रंथ की रचना यहीं हुई थी (D) उपरोक्त में से कोई नहीं (Ans : A)

3. निम्नलिखित में कौन-सी बात बौद्ध धर्म तथा जैन धर्म में समान नहीं है? 
(A) अहिंसा (B) वेदों के प्रति उदासीनता (C) आत्मदमन (D) रीति-रिवाजों की अस्वीकृति (Ans : C)

4. किस ग्रंथ में चन्द्रगुप्त मौर्य के लिए ‘वृषल’ (निम्न कुल) शब्द का प्रयोग किया गया है? 
(A) ब्राह्मण साहित्य (B) जैन साहित्य (C) मुद्राराक्षस (D) बौद्ध ग्रंथ (Ans : C)

5. कनिष्क के शासन काल की सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण घटना कौन-सी थी? 
(A) बौद्ध धर्म का भारत से बाहर प्रसार (B) जैन धर्म का पुनः उदय (C) चतुर्थ बौद्ध संगीति (D) गांधार शैली का विकास (Ans : C)

6. ‘तोल्लक्काप्पियम्’ ग्रंथ सम्बन्धित है– 
(A) प्रशासन से (B) विधि से (C) व्याकरण और काव्य से (D) उपर्युक्त सभी से (Ans : C)

7. हर्ष के काल में भू-राजस्व की सीमा थी– 
(A) 1/10 से 1/16 (B) 1/6 से 1/10 (C) 1/4 से 1/6 (D) 1/3 से 1/4 (Ans : D)

8. ‘इतिहास के पिता’ (The Father of History) की पादवी सही अर्थों में निम्न में किससे सम्बन्धित है? 
(A) हेरोडोट्स (B) यूरोपिडिज (C) थ्यूसीडाइडिस (D) सुकरात (Ans : A)

9. हिन्दू विधि पर एक पुस्तक ‘मिताक्षरा’ किसने लिखी? 
(A) नयचन्द्र (B) अमोघवर्ष (C) विज्ञानेश्वर (D) कंबन (Ans : C)

10. तंजौर का वृहदीश्वर/राजराजेश्वर मन्दिर किस देवता को समर्पित है? 
(A) शिव (B) विष्णु (C) सूर्य (D) इन्द्र (Ans : A)

11. किस युद्ध को विजयनगर साम्राज्य के शानदार युग का अंत माना जाता है? 
(A) पानीपत का तृतीय युद्ध (B) अदोनी का युद्ध (C) तालिकोटा का युद्ध (D) इनमें से कोई नहीं (Ans : C)

12. प्रसिद्ध भक्त कवयित्री मीराबाई के पति का नाम था– 
(A) राणा रतन सिंह (B) राजकुमार भोजराज (C) राणा उदय सिंह (D) राणा सांगा (Ans : B)

13. ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती ने किस सूफी संत के बारे में कहा कि वह चिश्ती सिलसिले को एक नया प्रकाश देंगे, वह ऐसे दीपक हैं? 
(A) इब्नुलअरबी (B) बाबा फरीद (C) शेख हुसैनी (D) इनमें से कोई नहीं (Ans : B)

14. औरंगजेब ने दक्षिण में जिन दो राज्यों को विजित किया था, वे थे– 
(A) अहमदनगर एवं बीजापुर (B) बीदर एवं बीजापुर (C) बीजापुर एवं गोलकुंडा (D) गोलकुंडा एवं अहमदनगर (Ans : C)

15. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सही नहीं है? 
(A) अली मर्दान खाँ ने बंगाल में राजस्व कृषि पद्धति आरंभ की 
(B) महाराज रणजीत सिंह ने लाहौर में तोपों के निर्माण के लिए आधुनिक ढ़लाईखाने स्थापित किए 
(C) अम्बेर में सवाई जयसिंह ने यूक्लिड के रेखागणित के तत्त्वों का संस्कृत में अनुवाद कराया 
(D) मैसूर में सुल्तान टीपू ने शृंगेरी मंदिर में देवी शारदा का मूर्ति के निर्माण के लिए धन दिया (Ans : A)

16. किसके द्वारा जारी फरमान को अंग्रेज और्म ने ‘बंगाल में ब्रिटिश व्यापार का मैग्नाकार्टा’ बनाया? 
(A) शाह शुजा द्वारा जारी फरमान (B) फर्रुखसियर द्वारा जारी फरमान 
(C) औरंगजेब द्वारा जारी फरमान (D) उपरोक्त में से कोई नहीं (Ans : D)

17. बंगाल का नबाव मुगल सूबेदार मुर्शिद कुली खाँ मूलतः कौन था? 
(A) एक फारसी (ईरानी) (B) एक ईराकी (C) एक अफगान (D) एक दक्षिण भारतीय ब्राह्मण (Ans : D)

18. दादाभाई नौरोजी ने अंग्रेजों द्वारा किए गए किस कार्य को ‘अनिष्टों का अनिष्ट’ की संज्ञा दी? 
(A) भारतीय परंपरागत अद्योगों का विनाश (B) सभी उच्च पदों पर अंग्रेजों की भर्ती 
(C) धन के निकास (D) नीलहों द्वारा भारतीयों के साथ किए गए व्यवहार (Ans : C)

19. एका आन्दोलन के क्या कारण थे? 
(A) अधिक लगान और गैर कानूनी रूप से खेत छीनना (B) नील की खेती जबरन करना 
(C) उपरोक्त दोनों (D) कोई नहीं (Ans : A)

20. 1857 का विद्रोह मुख्यतः किस कारण से असफल रहा? 
(A) हिन्दू-मुस्लिम एकता की कमी (B) सुनिश्चित योजना का अभाव तथा योग्य नेतृत्वकर्ता का न होना 
(C) इसके प्रभाव की सीमित क्षेत्र (D) जमींदारों की असहभागिता (Ans : B) 
- See more at: